Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नशामुक्ति प्रोग्राम को और कारगर बनाने के लिए डायरेक्टोरेट प्रशासनिक सुधार के सहयोग से स्थापित किया जायेगा विशेष आई.टी. सेल

 Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab  Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2021

Last updated on: Apr 20, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति प्रोग्राम को और मज़बूती देने के लिए डायरेक्टोरेट प्रशासनिक सुधार के सहयोग से एक विशेष आई.टी. सेल स्थापित किया जायेगा।यह जानकारी देते हुए आज स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्यभर में नशामुक्ति प्रोग्राम के द्वारा नशा पीडि़त मरीजों के उचित इलाज को यकीनी बनाने के लिए सैंट्रल रजिस्ट्री ऑनलाइन पोर्टल को अपग्रेड करने के लिए ज़रुरी उपायों पर विचार करने के लिए मीटिंग की गई।स. सिद्धू ने बताया कि 31 मार्च, 2020 तक सरकारी और प्राईवेट नशामुक्ति केंद्र सहित ओट क्लिनिकों में कुल 6.45 लाख मरीज़ रजिस्टर्ड हुए हैं। तालाबन्दी से पहले (22-03-2020) को यह संख्या 4.14 लाख थी।इसलिए नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) की चुनौतियों भरे समय के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व वाली पंजाब सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग, नशों के शिकार लोगों को मानक उपचार सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 35 नशामुक्ति केन्द्रों और 200 सरकारी ओट केन्द्रों में नशामुक्ति सम्बन्धी सभ्यक उपचार सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। ये सेवाएं 10 केंद्रीय जेलों और कैदियों के लिए एक विशेष जेल में भी दीं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी नशामुक्ति केन्द्रों और ओट केन्द्रों में आने वाले मरीज़ों को मुफ़्त उपचार सेवाएं प्रदान की जातीं हैं।इन केन्द्रों में आने वाले मरीजों को नशा छोडऩे सम्बन्धी उचित सलाह और सुझाव देने के बाद दी जाने वाली दवा की ख़ुराक को घटाने के यत्न किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 155 प्राईवेट नशा मुक्ति केन्द्रों को इसके लिए अधिकृत किया गया है।इस मीटिंग में स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग के विशेष सचिव श्री अमित कुमार, आई.ए.एस, स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण विभाग के डायरैक्टर डॉ. गुरिन्दर बीर सिंह, प्रशासनिक सुधार विभाग मोहाली, पंजाब के डायरैक्टर श्री परमिन्दर पाल सिंह, पीसीएस और डॉ. अनु चोपड़ा दोसांज, प्रोग्राम अफसर मानसिक स्वास्थ्य सेल) डी.एच.एस. कार्यालय, पंजाब मौजूद थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD