Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोविड -19 टीकाकरण मुहिम : पंजाब में कोविड टीकाकरण में पठानकोट अग्रणी

बलबीर सिद्धू ने भारत सरकार के समक्ष कोविड -19 वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab  Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 20 Apr 2021

Last updated on: Apr 20, 2021, 00:00 IST

ज़िला पठानकोट पंजाब भर में सबसे अधिक लाभपात्रियों का कोविड-19 टीकाकरण करवा के अग्रणी रहा है। यह प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने ज़िला अस्पताल, मोहाली में कोविड-19 टीके की दूसरी ख़ुराक लेने के बाद किया।स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पहले ही भारत सरकार के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान पंजाब में कोविड -19 टीके की कमी और टीके की तुरंत सप्लाई का मुद्दा उठाया है। इसके साथ ही राज्य को बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनज़र आक्सीजन भंडारों में आ रही आक्सीजन की कमी के कारण राज्य में दो नये आक्सीजन प्लांटों के लिए तत्काल मंजूरी की भी माँग की है।मंत्री ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है राज्य के पास टीके का सिर्फ़ एक दिन का भंडार बचा है जबकि केंद्र सरकार ने 1 मई, 2021 से 18 साल से अधिक उम्र की सारी आबादी को टीके लगाने का ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास स्वास्थ्य का मज़बूत बुनियादी ढांचा है और 3000 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन के दौरान कम से  कम 3 लाख मरीजों को टीके लगाने के लिए समर्थ हैं। परन्तु भारत सरकार की तरफ से टीके की कम सप्लाई होने के कारण पंजाब सरकार रोज़मर्रा के 2 लाख व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने में असमर्थ है।अब तक लगभग 23.4 लाख व्यक्तियों को कोविड -19 का टीका लगाया गया है जिसके अंतर्गत 1,69,268 हैल्थ केयर वर्करों को पहली ख़ुराक, 81,104 हैल्थ केयर वर्कर को दूसरी ख़ुराक, 3,14,427 फ्रंट लाईन योद्धों को पहली ख़ुराक और 72,845 फ्रंट लाईन योद्धों को दूसरी ख़ुराक दी गई है। इसी तरह 45 से अधिक उम्र के 18,63,111 लाभपात्रियों को पहली ख़ुराक और 90,172 को दूसरी ख़ुराक दी गई है।उन्होंने बताया कि कोविड-19 के इलाज और प्रबंधन सेवाओं को मज़बूत करने के लिए राज्य सरकार ने 16 और निजी अस्पतालों की शिनाख़्त की है जहाँ गंभीर रूप में प्रभावित मरीजों के लिए ट्रशरी स्तर की सहूलतें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में ज़रुरी एल-2, एल -3 और वैंटीलेटरों वाले बैड मौजूद हैं।उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 सम्बन्धी ज़रूरी सावधानियों की पालना करने और सरकार की तरफ से सरकारी केन्द्रों में किये जा रहे मुफ़्त कोविड-19 टीकाकरन का अधिक से अधिक लाभ लें

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD