Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

स्टेट इलेक्शन आइकॉन सोनू सूद ने फेसबुक लाइव प्रोग्राम के द्वारा ‘इलैक्शन स्टार’ मुहिम के विजेताओं के साथ की बातचीत

Election Star, Sonu Sood, Election Commission of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Apr 2021

Last updated on: Apr 17, 2021, 00:00 IST

बॉलीवुड कलाकार और पंजाब स्टेट इलेक्शन आइकॉन सोनू सूद ने बीते कल हुए फेसबुक लाइव प्रोग्राम के द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.), पंजाब के कार्यालय द्वारा शुरू की गई ‘इलेक्शन स्टार’ पहल की विजेता जोड़ी के साथ बातचीत की।मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा ‘इलेक्शन स्टार’ पहलकदमी का ऐलान राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एन.वी.डी.)-2021 को 25 जनवरी वाले दिन कॉलेजों / यूनिवर्सिटी में कैंपस अम्बैसडर्स के लिए किया गया था जिससे वह चुनाव संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर शामिल हों और भारतीय लोकतंत्र को मज़बूत करने में अपना योगदान दें। भारतीय चुनाव आयोग ने ई-ऐपिक (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडैंटटी कार्ड) के रूप में बिल्कुल नयी सुविधा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत नये वोटर और सभी पात्र वोटर बहुत ही आसानी से अपना वोटर कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। इस सुविधा को नौजवानों में लोकप्रिय बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय ने अधिक से अधिक ई-ऐपिक डाउनलोड करने वाले को ‘इलेक्शन स्टार’ का खि़ताब देने और स्टेट आइकॉन सोनू सूद के साथ लाइव बातचीत करने का ऐलान किया।पहले दौर का मुकाबला 16 फरवरी से 15 मार्च तक निर्धारित किया गया था। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की रांसी और युवराज सिंह की जोड़ी को साझे तौर पर सबसे अधिक 306 ई-ऐपिक डाउनलोड करने के लिए महीने का पहला ‘इलेक्शन स्टार’ घोषित किया गया। 

ई-ऐपिक एक डिजिटल वोटर कार्ड है जिसकी शुरुआत भारतीय चुनाव आयोग द्वारा 25 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर की गई थी। इसकी शुरुआत वोटरों को सुविधा देने के उद्देश्य से की गई ताकि वोटर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के द्वारा डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकें।रांसी और युवराज सिंह देश के ‘रील और रियल’ हीरो सोनू सूद के साथ सीधी बातचीत करके बहुत उत्साहित थे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विचार साझा किये कि वह इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए किस तरह प्रेरित हुए। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा और ग़ैर-प्रतियोगी पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को पेश परेशानियों बारे भी अपनी चिंता ज़ाहिर की। सोनू सूद ने उनको सलाह दी कि वह नये ढंग को समझें और डिजिटल मंच में शामिल हों।सोनू सूद ने ख़ुद भी विद्यार्थियों को अपनी ऑनलाइन क्लासें लगाने के लिए बड़ी संख्या में सेलफोन दान किये हैं। सोनू ने कोविड के कारण 2020 की तालाबन्दी के दौरान अपने परोपकारी यत्नों द्वारा लोगों पर बेमिसाल प्रभाव डाला है और लोगों को ख़ासकर नौजवानों को प्रेरित करना जारी रखा है।पंजाब की अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती माधवी कटारिया आई.ए.एस. ने फेसबुक लाइव प्रसारित किया और सोनू सूद के साथ सीधी बातचीत करने के योग्य बनने वाले महीने के ‘इलेक्शन स्टार’ विजेताओं के लिए ख़ुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि अपने सृजनात्मक यत्नों के द्वारा नौजवानों को निरंतर प्रेरित करने वाले सोनू सूद के साथ नौजवानों को बात करने का मौका मिला। 

 

Tags: Election Star , Sonu Sood , Election Commission of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD