Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार यमुनोत्री यात्रा पर पहुंचे, खरसाली में भव्य स्वागत

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Uttarkashi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

उत्तरकाशी , 24 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 13:54 IST

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को चारधाम यात्रा के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी जिले के खरसाली हेलीपैड पर पहुंचकर यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने खरसाली क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा और व्यवस्थाएं की थीं।

खरसाली हेलीपैड पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हेलीपैड पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

स्वागत के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त को चारधाम यात्रा की वर्तमान व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और आपातकालीन तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें यात्रा मार्ग पर आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में भी अवगत कराया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार खरसाली पहुंचने के बाद यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गए।

उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। खरसाली हेलीपैड से यमुनोत्री धाम तक के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन, यात्री सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा के उद्देश्य से उनका यह दौरा किया गया है। यात्रा सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। खरसाली हेलीपैड पर सुबह से ही अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। उन्होंने हेलीपैड परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के स्वागत के दौरान अधिकारियों और स्थानीय कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Uttarkashi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD