Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज जिला मुख्यालय केलांग के पुलिस मैदान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

तकनीकी शिक्षा,सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल-स्पीति) , 15 Apr 2021

Last updated on: Apr 15, 2021, 00:00 IST

अपने सम्बोधन में हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ मारकंडा ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों व सर्दियों में 4 से 5 माह के बर्फ़ होने  के बावजूद जिला में विकास के सभी क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के साथ समान रूप से विकास हुआ है।अटल टनल रोहतांग के खुल जाने से इस विकास को और अधिक गति मिली है। जिला के मेहनतकश लोगों के सहयोग तथा सरकार के प्रयासों से जिला के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए।डॉ मार्कंडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला लाहौल -स्पीति की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं पर जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में लाहौल मंडल में 72 करोड़ रुपए तथा  स्पिति में 64 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों के माध्यम से विकासात्मक कार्यों पर व्यय किये जाएंगे।उन्होंने जानकारी दी कि स्पिति में आइस हॉकी रिंक के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है तथा किह में 2 करोड़ 84लाख रुपये खर्च कर म्यूसियम का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पुस्तकालय भी होगा।उन्होंने बताया की केलांग में इसी वर्ष लगातार 24 घण्टे पानी की आपूर्ति करने पर कार्य चल रहा है।उन्होंने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के माध्यम से लाहौल घाटी में 41 उचित मूल्य की दुकान में कार्यरत हैं जिनमें से 25  केलांग विकासखंड और 16 उदयपुर विकासखंड में हैं इन दुकानों के माध्यम से 48 हज़ार 885 राशन कार्ड धारकों को अनुदान योजना के अंतर्गत आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने बताया कि wally heating सिस्टम की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में आधुनिक हीटिंग पैनल लगाए गए हैं जिनसे की बिजली की 70% तक की बचत होती है तथा यह शून्य से नीचे के तापमान के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होंगे।इस व्यवस्था को प्रत्येक होमस्टे तथा घर में लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।जिला में ठोस कचरा के समुचित प्रबंध एवं निष्पादन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है तथा इसे लागू करने के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ करार किया गया है। नगर निगम में शिमला के सौजन्य से 50 डम्पर पर मंगवाए गए हैं जिनमें की कुछ स्थानों पर स्थापित भी कर दिए गए हैं।डॉ मार्कंडेय ने कहा कि सिस्सू में पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सांस्कृतिक दलों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया मुख्यातिथि ने आयुष विभाग द्वारा सभी कोविड केंद्रों के लिए आयुष काढ़ा का भी वितरण किया।इस अवसर पर उपायुक्त लाहौल स्पीति पंकज राय जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य नवांग उपासक शमशेर पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा उप मंडल अधिकारी के लांग राजेश भंडारी परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास रमन शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD