Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी व कुल्लू जिलों की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Bangrotu, Mother Child Hospital Mandi, Mandi, Kullu, Mother Child Hospital Sundernagar, Dr. Richa Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 12 Apr 2021

Last updated on: Apr 12, 2021, 00:00 IST

कोविड मामलों में तेजी से हो रही वृद्वि के दृष्टिगत राज्य में स्वास्थ्य अधोसरंचना के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में मंडी व कुल्लू जिलों की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।जय राम ठाकुर ने कहा कि भंगरोटू और मदर चाईल्ड अस्पताल मंडी में बनने वाले प्री-फैब्रिकेटिड अस्पताल का कार्य जल्द शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए ताकि जिला में आक्सीजन युक्त बेड क्षमता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बसों व अन्य सार्वजनिक परिवहन की प्रभावी सेनिटाईजेशन सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नो मास्क, नो सर्विस पालिसी का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि निजी बस आॅपरेटरों द्वारा भी बसों की उचित सेनिटाईजेशन के साथ-साथ सवारियां निर्धारित संख्या में ही बिठाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए की सामाजिक समारोहों जैसे विवाह आदि के लिए निर्धारित अधिकतम संख्या का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हो तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को कोविड के मामले बढ़ने पर उपचार की मांग को पूरा करने के संबंध में पर्याप्त प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को फेस मास्क और हैड सेनेटाईजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर भी नियमों का प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य है जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आ रहे पर्यटकों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू कर उनका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग द्वारा होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों को काढ़ा उपलब्ध करवाया जाना चाहिए और काढ़े को सही तरीके से पीने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटक मणिकर्ण, कसोल, मनाली इत्यादि पर्यटन स्थलों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जाना चाहिए क्योंकि कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह एक प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए उपयुक्त प्रणाली विकसित की जानी चाहिए।उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बैठक में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जिले में एक लाख 33 हजार 878 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 443 सक्रिय मामले हैं और पाजिटिविटी दर 8.25 प्रतिशत  और मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। जिले में 51 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों के हैं और मंडी शहर में ही 25 प्रतिशत मामले हैं। उन्होंने कहा कि अब तक टीकाकरण के दौरान जिले में एक लाख 64 हजार 280 कोविड-19 टीकाकरण की खुराकें दी जा चुकी हैं। जिले में कोविड-19 मरीजों के लिए 583 बिस्तरों की कुल क्षमता है। उन्होंने कहा कि जिले में आक्सीजन युक्त बिस्तरों की क्षमता 323 है यह बीबीएमबी अस्पताल सुंदरनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती, भंगरोटू के प्रीफेब्रिकेटिड अस्पताल, मातृ-शिशु अस्पताल सुंदरनगर तथा मातृ-शिशु अस्पताल मंडी में बढ़ाई जा सकती है।उपायुक्त कुल्लू डा. रिचा वर्मा ने कुल्लू से बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लेते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और जिले में अधिकतर मृत्यु कोविड-19 तथा अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 57 हजार 612 टीकाकरण खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों तथा निजी स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों के लिए जिले में मजबूत एवं पर्याप्त अधोसंरचना सृजित की गई है। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को जानकारी देने के लिए पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए प्रभावी प्रणाली भी विकसित की गई है और जिला में होम आईसोलेशन प्रणाली को भी सुदृढ़ किया गया है।द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त दंडाधिकारी श्रवण मांटा, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय नेरचैक के प्रधानाचार्य डा. आरसी ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डा. देवेन्द्र ठाकुर तथा जिले के अन्य अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bangrotu , Mother Child Hospital Mandi , Mandi , Kullu , Mother Child Hospital Sundernagar , Dr. Richa Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD