Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील : बिक्रम सिंह

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, HRTC, Himachal Parivahan Sewanivrit Karamchari Kalyan Manch, HRTC pensioners, Balram Puri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Apr 2021

Last updated on: Apr 12, 2021, 00:00 IST

उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के साथ परिवहन निगम के पेंशनरों की मांगांे के संबंध में बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कार्यभार संभालने के उपरान्त मंहगाई भत्ते में 27 प्रतिशत की बढ़ौतरी कर 144 प्रतिशत किया गया जो पूर्व में 113 प्रतिशत था। सेवानिवृत कर्मचारियों को 140 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है और शीघ्र ही सेवानिवृत कर्मचारियों को भी कार्यरत कर्मचारियों के समान 144 प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।बिक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को 8 प्रतिशत अंतरिम राहत दी जा रही है, परन्तु उन्हें एरियर का भुगतान नहीं किया गया है, जो पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण रोक दी गई थी, का शीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा। इसी प्रकार सेवानिवृत कर्मचारियों को 8 प्रतिशत अंतरिम राहत का एरियर लगभग 19.25 करोड़ रुपये देय है, जिसका शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा एक जनवरी, 2018 से अब तक ग्रेच्यूटी में 67.56 करोड़ रुपये और लिव इनकैशमेंट में 34.68 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। 

इसके अतिरिक्त, न्यायालय के आदेशों से संबंधित विभिन्न मामलों तथा विशेष परिस्थितियों में भी लीव इनकैशमेंट तथा ग्रेच्यूटी का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लम्बित पड़े विशेष परिस्थितियों के मामलों की रिपोर्ट तैयार की जाए और प्राथमिकता के आधार पर इनका शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने निगम के कर्मचारियों को पेंशनरों के मामलों के समाधान के लिए विशेष योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अब तक 172 सेवानिवृत कर्मचारियों को 3.68 करोड़ रुपये का पेंशन एरियर भुगतान कर दिया गया है और शीघ्र ही बचे हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जल्द पेंशन एरियर का भुगतान कर दिया जाएगा।परिवहन मंत्री ने कहा कि निगम द्वारा 7 मार्च, 2019 को बैंक में अलग पेंशन खाता खोला गया है, जिसके अन्तर्गत बसों के प्रतिदिन यात्री किराए से प्राप्त आय की सात प्रतिशत राशि जमा की जा रही है, जिसे पेंशनरों वित्तीय लाभ का भुगतान करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।बिक्रम सिंह ने कहा कि निगम के सेवानिवृत पेंशनों के सभी मामलों को 15 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और इनका स्थायी समाधान निकालने के लिए दृढ़ प्रयास किए जाएंगे।बैठक में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी ने परिवहन मंत्री को कर्मचारी कल्याण मंच की अन्य मांगों से भी अवगत करवाया।हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार, वित्तीय सलाहकार के.आर. नेगी और हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के विभिन्न पदाधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , HRTC , Himachal Parivahan Sewanivrit Karamchari Kalyan Manch , HRTC pensioners , Balram Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD