Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनाली विधानसभा के तहत बामतट पुलों पर 18 करोड़ खर्च : गोविंद सिंह ठाकुर

  Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 12 Apr 2021

Last updated on: Apr 12, 2021, 00:00 IST

मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बामतट सड़क पर विभिन्न सात पुलों के निर्माण पर 18.13 करोड़ की राशि व्यय की गई है। इन पुलों में 2.18 करोड़ का काइस पुल, 1.39 करोड़ का सजला नाला पुल, 1.48 करोड़ का राऊगी नाला पुल, 1.28 करोड़ की लागत से प्रीणी पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि 1.70 करोड़ की लागत से छाकी नाला पुल, 2.30 करोड़ से जगतसुख पुल व 1.80 करोड़ की लागत वाले हरिपुर पुलों का निर्माण प्रगति पर है। इन पुलों को भी जल्द लोकार्पित किया जाएगा। ये जानकारी शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली के जगतसुख में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि बामतट के अनेकों गांवों को इन पुलों के निर्माण से सुविधा मिली है।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में बीते तीन सालों में आशातीत सुधार किया गया है। रामशिला-रायसन-ब्यासर तट 40 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तार व इसे पक्का करने का कार्य प्रगति पर है और इस पर 19 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। पीएमजीएसवाई में सोजल तांदुला नई सड़क का निर्माण तथा सोलंग नाला गांव को सड़क से जोड़ने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सौंपी सड़कों व पुलों के अलावा सरकारी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश जारी किए ताकि जनता को इसका समुचित लाभ मिल सके।जगतसुख में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने विस्तारपूर्वक चर्चा की।  

उन्होंने कहा कि जगतसुख को 400 केवीए की अतिरिक्त लाईन दी गई है जिस पर 9.84 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत 414.88 लाख के कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसमें से 95 लाख रुपए के कार्य शुरु कर दिए गए हैं। मिशन के तहत 976 कनेक्शन स्वीकृत हैं जिसमें से 825 स्थापित किए जा चुके हैं।इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि सरकार ने बीपीएल परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना चलाई है। इसके तहत विवाह के लिए बेटियों को 31 हजार रुपए की धन राशि प्रदान की जा रही है। बीपीएल परिवारों को दो बेटियों के जन्म पर 21 हजार रुपए की एफडी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि पात्र लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठाएं।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान बुध राम और वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशन लाल शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी बनाने की मांग की। उन्होंने चचौहली ऐतिहासिक मेले को जिला स्तरीय करने की मांग भी उठाई।इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, ग्राम पंचायत प्रधान बुद्ध राम, उपाध्यक्ष खुशाल शर्मा, जिला परिषद मीना ठाकुर, बीडीसी तीर्थ राम, ग्राम कमेटी प्रधान प्यारे लाल कायस्थ, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोशन लाल शर्मा मौजूद रहे।

टेक्सी यूनियन से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने टेक्सी यूनियन मनाली के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने आज मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि टैक्सी यूनियन मनाली पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने यूनियन के समस्त सदस्यों से अपील है कि आप पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के साथ साथ कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

टीका उत्सव में लिया भाग

गोविंद सिंह ठाकुर ने नागरिक अस्पताल मनाली में “माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किया गया टीका उत्सव" के तहत कोविड का टीका लगाने आये हुये लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वयं, परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए नजदीकी टीकाकरण केंद्र में यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाएं।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD