Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

एलपीयू द्वारा कैम्पस में फ्रेंच भाषा व संस्कृति प्रदान करने के लिए अनुबंध

सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए, एलायंस फ्रांकेस चंडीगढ़ (एएफसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

 Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Alliance Francaise Chandigarh, AFC, French Language and Culture, French Embassy in India, E-space France Centre, Aman Mittal, Ophélie Belin, Dr Monica Gulati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Apr 2021

Last updated on: Apr 12, 2021, 00:00 IST

सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस में फ्रेंच लैंग्वेज और कल्चर को सिखाने के लिए एलायंस फ्रांकेस चंडीगढ़ (एएफसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत में फ्रांसीसी दूतावास द्वारा मान्यता प्राप्त, एलायंस फ्रांकेस  चंडीगढ़ ने क्षेत्र में ठीक अपनी स्थापना से ही फ्रांसीसी संस्कृति को बढ़ावा देने में एक अग्रणी भूमिका निभाई है। यह भी महत्वपूर्ण है कि भारत में फ्रांसीसी दूतावास ने पहले से ही 2019 में एलपीयू परिसर में प्रतिष्ठित 'ई-स्पेस फ्रांस सेंटर ’की स्थापना की है। इसके अलावा, एलपीयू अपने कैंपस में फ्रेंच स्टडीज  के लिए इस सेंटर ’की मेजबानी करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय है।इस अवसर पर, एएफसी की डायरेक्टर ओफेली बेलिन और एलपीयू की  रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी ने एलपीयू में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के डिवीज़न के एडिशनल डायरेक्टर अमन मित्तल, सोशल साइंसेज एंड लैंग्वेजेज के हेड डॉ पीपी सिंह और डिप्टी डायरेक्टर  सुप्रिया मैथ्यू की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले, सुश्री ओफेली बेलिन का 'केंद्र' में पहुंचने पर फुलकारी  भेंट करते  हुए पारंपरिक पंजाबी स्वागत किया गया।एलपीयू के साथ महत्वपूर्ण सहयोग पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, सुश्री ओफेली ने साझा किया: “महामारी की वर्तमान कठिन परिस्थिति से बंधे होने के बावजूद एलपीयू के साथ मिलकर काम करने के लिए हमारे पास बहुत सारी परियोजनाएं हैं। 

हमारे लिए, एलपीयू वास्तव  में भारत की एक महान संस्था है। ” इस पर श्री अमन मित्तल ने एमओयू के अनुसार भविष्य में किए जाने वाले सभी प्रयासों में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन  दिया। यह भी साझा किया गया  कि फ्रेंच भाषा और संस्कृति क्यों सीखनी चाहिए। इस प्रति बताया गया कि इसका दुनिया भर में नेटवर्क है; फ्रांस में आवश्यक अध्ययन के लिए; करियर; पर्यटन; संस्कृति सीखने; विज्ञान ज्ञान, सोशल लाइफ और स्पोर्ट्स आदि के लिए भी महत्वपूर्ण है। वास्तव में, फ्रेंच सीखना दुनिया भर  के  लोगों  के  साथ संस्कृति  का संचार और आदान-प्रदान  करना  है और  इस तरह  एक  महान और  बड़े समुदाय का हिस्सा बनना है।वर्णनीय है कि इंडिया में एलायंस फ्रांकेस नेटवर्क भारत और फ्रांस की समान संस्कृतियों को फैलाने के लिए प्रयास करता है। यह फ्रेंच पाठ्यक्रम, आधिकारिक फ्रांसीसी परीक्षा (फ्रांसीसी शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त), पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधियां, फ्रांस में उच्च अध्ययन  के  इच्छुक  विद्यार्थियों  के लिए कैंपस फ्रांस डेस्क, अनुवाद, और फ्रेंच बोलने वाले देशों से संबंधित किसी भी प्रकार की सलाह प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि, एलपीयू पहले से ही फ्रेंच भाषा में पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है, और एलपीयू के 400 से अधिक विद्यार्थियों  ने  इस  अवसर  का  लाभ  उठाया  है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Alliance Francaise Chandigarh , AFC , French Language and Culture , French Embassy in India , E-space France Centre , Aman Mittal , Ophélie Belin , Dr Monica Gulati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD