Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए निजी अस्पताल 30 अप्रैल तक ग़ैर-ज़रूरी सर्जरियों को स्थगित करें : हुसन लाल

रैमडिसीवीर की 7 हज़ार खुराकें निजी अस्पतालों को दीं और लगभग 15 हज़ार $खुराकें सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करवाई गईं

 Hussan Lal, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Punjab Fights Corona, Health, COVID-19 management
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2021

Last updated on: Apr 10, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव हुसन लाल ने कोविड-19 मैनेजमेंट सम्बन्धी राज्य के निजी अस्पतालों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने कोविड-19 का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों से अपील की कि बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए कम से कम 30 अप्रैल तक ग़ैर-ज़रूरी सर्जरियों को स्थगित किया जाए।उन्होंने सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि उनकी तरफ से इलाज के लिए सरकारी तय रेटों के अनुसार ही इलाज ख़र्च लिया जाए। इस समय राज्य में 213 निजी अस्पताल कोविड-19 मरीज़ों की देखभाल कर रहे हैं और सरकार ने निजी अस्पतालों को 230 वेंटिलेटर मुहैया करवाए हैं, जिनकी हिदायतों के अनुसार सही प्रयोग किया जाए।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कोविड के कारण बढ़ रही मौतों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि विशेष तौर पर स्तर-2 से स्तर-3 में रैफर करते समय बहुत सी मौतें हो रही हैं और उन्होंने निजी अस्पतालों को सुझाव दिया कि मरीज़ों को समय पर रैफर किया जाए। राज्य को रैमडिसीवीर दवा की 20,000 से अधिक खुराकें मिली हैं, जोकि निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने अस्पतालों को आगे निर्देश दिए कि वह मरीज़ को सिफऱ् तब तक अपने पास रखें जब तक उनके पास उचित देख-रेख का उपयुक्त प्रबंध हो और यदि वह महसूस करते हैं कि मरीज़ की सेहत के बिगडऩे की संभावना है तो मरीज़ को समय पर स्तर-3 सुविधा में तुरंत रैफर किया जाना चाहिए।प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि कोविड टीका कीमती है और टीके की किसी भी तरह की बर्बादी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने निजी अस्पतालों से अपील की कि वह आम लोगों की सुविधा के लिए कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की सप्लाई को प्रोटोकॉल के अनुसार इस्तेमाल किया जाए और यदि अतिरिक्त सप्लाई की ज़रूरत हो तो संबंधित जि़लो के सिविल सर्जन से संपर्क किया जाए। उन्होंने चिंता ज़ाहिर की कि निजी अस्पतालों के माहिर कोविड-19 मैनेजमेंट सम्बन्धी आयोजित सत्रों में शामिल नहीं हो रहे और उनकी तरफ से डॉ. के.के. तलवाड़ द्वारा आयोजित किए जा रहे इन सत्रों में शामिल होना सुनिश्चित बनाया जाए। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान श्री डी.के. तिवाड़ी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए योग्य लाभार्थियों के टीकाकरण के यत्नों को बढ़ाए जाने पर ज़ोर दिया।पंजाब मैडीकल काऊंसिल के प्रधान डॉ. ए.एस. सेखों ने स्वास्थ्य विभाग को यकीन दिलाया कि काऊंसिल द्वारा नियमों की पालना करने के लिए सभी अस्पतालों के साथ तालमेल किया जाएगा और वैबीनार सैशनों में शामिल होंगे। इस काम के बेहतर तालमेल के लिए पंजाब मैडीकल काऊंसिल के सदस्यों को जि़ले अलॉट किए जाएँ, जिससे कोविड मैनेजमेंट और टीकाकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल किया जा सके।इस वर्चुअल मीटिंग में सचिव स्वास्थ्य श्री कुमार राहुल, पंजाब हैल्थ सिस्टम्स कोर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरैक्टर श्रीमती तनू कश्यप, समूह जि़लों के डिप्टी कमिश्नर, समूह सिविल सर्जन, स्टेट नोडल अफ़सर कोविड-19 डॉ. राजेश भास्कर, स्टेट प्रोग्राम अफ़सर टीकाकरण डॉ. बलविन्दर कौर, जि़लों के प्रशासनिक अधिकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल थे।   

 

Tags: Hussan Lal , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Punjab Fights Corona , Health , COVID-19 management

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD