Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार मानसून के दौरान गुरुग्राम में इस बार नहीं होगी जलभराव की समस्या, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह पुक्का का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से मिला नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रही मोदी सरकार : अमित शाह रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे : गुजरात एक मजबूत और सर्वसमावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ देशभर में अव्वल

 

रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:59 IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस अवसर पर योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई योगासनों की जानकारी साझा कर रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने ‘सरल धनुरासन’ को एक ऐसा प्रभावी योगासन बताया है, जो शरीर को सक्रिय रखने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है।

नियमित अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ महसूस कर सकता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय तक बैठकर काम करने की वजह से लोगों को पीठ और रीढ़ से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरल धनुरासन शरीर के पिछले हिस्से को खिंचाव देने का काम करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

यह आसन शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार माना जाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल समतल स्थान पर लेटना होता है। इसके बाद माथे को जमीन पर रखते हुए दोनों घुटनों को मोड़कर टखनों को हाथों से पकड़ना होता है। फिर गहरी सांस लेते हुए सिर, छाती और घुटनों को धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाता है।

इस दौरान पैरों को हाथों की सहायता से ऊपर की ओर खींचने पर शरीर धनुष जैसी आकृति बना लेता है। कुछ क्षण तक इस स्थिति में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटना चाहिए और शरीर को आराम देना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस आसन का अभ्यास करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। शरीर की क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे अभ्यास करना अधिक लाभकारी होता है। यदि किसी व्यक्ति को गंभीर पीठ दर्द, रीढ़ की समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो योग प्रशिक्षक की सलाह लेकर ही इसका अभ्यास करना चाहिए।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD