Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

मनमानी ट्यूशन फीस के खिलाफ अभिभावकों ने दिया धरना

  Protest, Agitation, Demonstration, Rudrapur, Uttarakhand, Rudrapur News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुद्रपुर(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों पर मनमाने ढंग से ट्यूशन फीस बढ़ोतरी और वसूली के खिलाफ एक बार फिर अभिभावक संघ लामबंद हो गया है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन पर निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत कर मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को अभिभावक किरनदीप सिंह विर्क सहित अभिभावक सीईओ कार्यालय पहुंचे और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि लॉकडाउन की वजह से अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसको लेकर कुछ महीने पहले लंबा आंदोलन भी चलाया गया था। इसमें तय किया गया था कि ट्यूशन फीस के अलावा किसी भी प्रकार की बढोतरी नहीं की जाएगी। आरोप था कि मार्च से विद्यालयों के खुलने के बाद निजी स्कूल प्रबंधकों की मनमानी शुरू कर दी गई है। इसमें शासन-प्रशासन के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है। उन्होंने कई वर्षों से जमे बीईओ का तबादला करने, छह माह पहले डीएम द्वारा गठित जांच कमेटी के आधार पर ट्यूशन फीस का निर्धारण करने, प्राइवेट स्कूलों के फीस बुक पर विगत कई सालों से शुल्क का विवरण अलग-अलग मदवार नहीं लिखने और ट्यूशन फीस के नाम पर मनमानी फीस वसूलने वाले निजी स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी, राजेश ग्रोवर, हरीश खानवानी, हरविंदर सिंह चुघ, विजय वाजपेई, जोगेंद्र सिंह,रचित सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Rudrapur , Uttarakhand , Rudrapur News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD