Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना का कहर

 Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat,  Corona Outbreak,Stay Home Stay Safe, Stay Home, Social Distancing, Corona virus threat, Coronavirus Vaccine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तराखंड के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में तेजी से फैलती जा रही है और केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, दून स्कूल तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में पिछले तीन दिनों दिनों में कोविड-19 के 56 नये मामले सामने आ चुके हैं। कोविड नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में 29, वन अकादमी में 14 तथा दून स्कूल में कोविड का एक मामला सामने आया है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में एक दिन पहले मंगलवार को सात छात्रों सहित कुल 12 लोगों में महामारी की पुष्टि हुई थी।उन्होंने बताया कि उनत्तीस नए मामलों के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 89 हो गई है । नियंत्रण कक्ष अधिकारियों ने बताया कि परिसर की तीन इमारतों-काटले भवन, सरोजिनी भवन और कस्तूरबा छात्रावास को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में कोविड पीडि़त छात्रों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में ही बने वेलनेस सेंटर में रखा गया है । दून स्कूल की विकास एवं एल्युमिनाई रिलेशन अधिकारी कृतिका जुगरान ने बताया कि स्कूल प्रशासन हाई अलर्ट पर है और हरेक से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि संक्रमित छात्रों और शिक्षकों के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच कराई जा रही है । उन्होंने बताया कि दून स्कूल में अब तक 1500 से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी हैं। ष्ट्रस्स्नस् में 14 ट्रेनी ढ्ढस्नस् अफसरों को हुआ कोरोना: वन अनुसंधान संस्थान के परिसर में स्थित केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के प्रधानाचार्य कुणाल सत्यार्थी ने बताया कि 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने के बाद एहतियात के तौर पर फिलहाल अकादमी को बंद कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों से खुद को सबसे पृथक करने की सलाह दी गयी है। उन्होंने बताया कि 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के संपर्क में आए लगभग 100 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया चूंकि केंद्रीय अकादमी भारतीय वन अनुसंधान के परिसर में स्थित है इसलिए वहां भी बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर अगले 10 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।गौरतलब है कि पिछले साल उत्तराखंड का पहला कोविड मामला भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में ही सामने आया था।उत्तराखंड में बुधवार को 1109 कोविड मामले सामने आये, जो इस वर्ष एक दिन में आये सर्वाधिक मामले हैं । इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को 1192 मामले दर्ज किए गए थे । महामारी की दूसरी लहर से देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं जहां बुधवार को क्रमश: 509, 308 और 113 मामले दर्ज किए गए।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Social Distancing , Corona virus threat , Coronavirus Vaccine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD