Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

13 लाख की स्मैक के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रुडकी(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

सगे भाइयों से गंगनहर पुलिस ने लाखों रुपये की स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन फोन और 1100 की नगदी बरामद की है। आरोपियों ने बरेली से स्मैक लाकर उसे रुड़की में बेचने की बात कबूल की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद बाद जेल भेज दिया गया। अस्पताल चौकी प्रभारी लोकपाल परमार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मतलबपुर रोड की ओर दो संदिग्ध खड़े दिखे। पुलिस को देखकर वह छिपने लगे। शक होने पर पुलिस ने आरोपियों की तरफ बढऩा शुरू कर दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख संदिग्ध भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस ने घेर कर आरोपियों को पकड़ लिया। भागने का कारण पूछा तो गोलमोल जवाब दिया। तलाशी लेने पर स्मैक बरामद की गई। पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया तो आरोपियों ने बरेली से स्मैक लाकर रुड़की में बेचने की बात बताई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि मुकेश और रेनू पुत्र राकेश, निवासी इब्राहिमपुर देह से करीब 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी कीमत तेरह लाख बताई जा रही है। आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन फोन और 1100 रुपए की नगदी भी बरामद की गई है। मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब और नशीले इंजेक्शन और दवाओं पर पुलिस सख्ती बरत रही है। कई मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित दवाइयां, इंजेक्शन व अन्य क्षेत्रों से अवैध शराब पुलिस बरामद कर चुकी है।

 

Tags: Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Roorkee , Roorkee , Uttarakhand , Roorkee News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD