Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बीडीसी बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने किया हंगामा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर जन प्रतिनिधियों ने हंगामा किया। सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। थराली ब्लॉक सभागार में करीब एक साल बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। ब्लॉक प्रमुख थराली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख रखने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, बैठक से जिलास्तरीय अधिकारियों के नदारद रहने व विभागाध्यक्षों के न पहुंचने से प्रधान संगठन सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगमोहन रावत की अगुआई में सभी ग्राम प्रधान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर आए। साथ ही विकासखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। प्रधान संगठन के बहिष्कार के आह्वान के बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी सदन का बहिष्कार करते हुए वॉकआउट कर दिया। पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद थराली क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक बुलाई गई थी। लेकिन, बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि बैठक में विभागों के वह कर्मचारी भेजे गए हैं, जिन्हें पंचायत प्रतिनिधि बीसियों बार अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं। सदन के सदस्यों ने बताया कि जब अधिकारियों को समस्या नहीं सुननी और न ही उसका निस्तारण करना है। ऐसे में बैठक का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक 10 दिनों के भीतर इस शर्त पर बुलाई जाए कि बैठक में जिला स्तर के सभी अधिकारी व जिलाधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे। वरना अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रतिनिधि इस तरह की बैठकों का बहिष्कार करते रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख कविता नेगी ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों के बहिष्कार को लेकर कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों व विभागों के विभागध्यक्षों के बैठक में न पहुंचने पर सदन के सदस्यों में रोष है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की मांग जायज है। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी क्षेत्र पंचायत की बैठकों में आना चाहिए। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिह, गंभीर सिंह, कैलाश देवराड़ी, मनीष सती, देवेंद्र रावत, विजया रावत, मनीष सती, देवेंद्र सहित विकासखंड के तमाम ग्राम प्रधान, क्षेपंस, जिपंस आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD