Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अच्छी उद्योग नीति के कारण पंजाब में हुआ 78000 करोड़ का निवेश : सुंदर शाम अरोड़ा

चीन से प्रवास करके आने वाली इंडस्ट्री के लिए 4 औद्योगिक पार्क विकसित किये जा रहे हैं

 Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Abohar, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 09 Apr 2021

Last updated on: Apr 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया है कि पंजाब में पिछले चार साल में 78000 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। वह आज यहाँ अबोहर दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके पर बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से बनाई उद्योग और वाणिज्य नीति 2017 ने राज्य में उद्योग के लिए उत्साहजन वातावरण सृजित किया है जिससे बड़े स्तर पर निवेश संभव हुआ। उन्होंने कहा कि 78000 करोड़ का निवेश जमीनी स्तर पर हो चुका है और यह कोई खाली समझौतों की बात नहीं है।उद्योग और वाणिज्य मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घट रही घटनाओं के मद्देनजर चीन से इंडस्ट्री प्रवास करके भारत की तरफ आ रही है और सबसे बेहतर माहौल और अच्छी सुविधाओं के कारण इसमें बड़ा हिस्सा पंजाब को मिलने की आशा है। उन्होंने कहा कि इसलिए राज्य सरकार आ रही इंडस्ट्री की जमीन की जरूरतें पूरी करने के लिए चार बड़े इंडस्ट्रियल पार्क बना रही है जिसमें मत्तेवाला, बठिंडा और राजपुरा के इंडस्ट्रियल पार्क शामिल हैं। उन्होंने कहा बठिंडा में फार्मास्यूटीकल पार्क बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है।छोटे और लघु उद्योग की बात करते हुये श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार छोटे उद्योगों की मजबूती के लिए भी विशेष तौर पर काम कर रही है और नये उद्योगों की स्थापना के लिए माँगी मंजूरियां ऑनलाइन जारी की जा रही हैं।

इससे पहले उन्होंने अबोहर के औद्योगिक फोकल प्वाइंट का दौरा किया और यहां उद्योगपतियों की मुश्किलें सुनी। उन्होंने इस औद्योगिक फोकल प्वाइंट के विकास का भरोसा देते हुये इंडस्ट्री विभाग को इसके विकास सम्बन्धी विस्तृत रिपोर्ट तुरंत भेजने के लिए कहा जिससे स्थानीय तौर पर उपलब्ध कच्चे माल के अनुकूल इंडस्ट्री को यहाँ लाया जा सके।इस दौरान उन्होंने अबोहर और फाजिल्का के नये चुने कौंसलरों के साथ मुलाकात करके उनकी राय ली और सबकी राय अनुसार ही श्री विमल ठठयी को अबोहर नगर निगम का मेयर और श्री सुरिन्दर सचदेवा को नगर कौंसिल फाजिल्का का प्रधान चुना गया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने मातृ छाया बाल आश्रम का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को उपहार दिए। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर श्री अरविन्द पाल सिंह संधू, एस.एस.पी. श्री हरजीत सिंह, श्री संदीप जाखड़ भी उपस्थित थे।बाद में उन्होंने अबोहर की गऊशाला का भी दौरा किया और गऊशाला प्रबंधकों की मुश्किलें सुनने के साथ साथ उन्होंने अपने हाथों से गऊओं की सेवा की। गौशाला कमेटी की तरफ से उनका सम्मान भी किया गया। इसके बाद उद्योग और वाणिज्य मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा विशेष तौर पर शहीदों की समाधी पर भी गए और यहाँ 1971 की जंग में अपनी जानें कुर्बान करके देश की सरहदों की रक्षा करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने इस मौके पर बताया कि राज्य सरकार की तरफ से यहाँ शहीदों की यादगार के लिए 39 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की गई है जिससे यहाँ हिंद पाक जंग की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 71 फुट ऊँची यादगार का निर्माण किया जायेगा। इस मौके पर फाजिल्का के विधायक स. दविन्दर सिंह घुबाया, डिप्टी कमिशनर श्री अरविन्द पाल सिंह संधू, एस.एस.पी स. हरजीत सिंह, श्री संदीप जाखड़, श्री संजीव चाहर, जिला कांग्रेस प्रधान श्री रंजम कामरा आदि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Abohar , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD