Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलिस कर्मियों को रक्तचाप मानिटर भेंट किए

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Blood Pressure Monitors, Arvind Mills Ahemdabad, Sanjay Kundu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य के पुलिस कर्मियों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत प्रदान किए गए ब्लड प्रेशर मानिटर भेंट किए।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा किए इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि इससे पुलिस कर्मियों को अपने रक्तचाप की निगरानी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अलग-अलग तरह के वातावरण और विषम परिस्थितियों में भी काम करना होता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपना यथोचित शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करें।जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने 392 रक्तचाप मानिटर प्रदान किए हैं जो सभी पुलिस थानों, पुलिस चैकियों और पुलिस बटालियनों को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक ने पुलिस बल को ब्लड शुगर निगरानी और तौल (वेईंग) मशीन प्रदान करने के लिए भी सहमति व्यक्त की है, जो पुलिस थानों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये सभी उपकरण पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से फिट रखने के अलावा उनके स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी में भी मदद करेंगे।मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के लिए एक लाख एन 95 मास्क प्रदान करने के लिए अरविंद मिल्स अहमदाबाद के प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों और हिमाचल के लोगों के राज्य के आवागमन, बल्कि कानून और व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से बनाए रखा।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस बल के विभिन्न मुद्दों पर विचारशील होने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने इस परोपकारी कार्य के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसबीआई और अरविंद मिल्ज द्वारा उपलब्ध करवाए गए सभी उपकरण और मशीनें राज्य के पुलिस थानों में प्रदान की जाएंगी।डीजीएम एसबीआई पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि एसबीआई जल्द ही राज्य के पुलिस बल को ब्लड शुगर टैस्टिंग मशीन उपलब्ध कराएगा।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने कार्यक्रम का संचालन किया।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और अन्य पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Blood Pressure Monitors , Arvind Mills Ahemdabad , Sanjay Kundu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD