Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलिस कर्मियों को रक्तचाप मानिटर भेंट किए

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Blood Pressure Monitors, Arvind Mills Ahemdabad, Sanjay Kundu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Apr 2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य के पुलिस कर्मियों को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत प्रदान किए गए ब्लड प्रेशर मानिटर भेंट किए।इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा किए इस नेक कार्य की सराहना की और कहा कि इससे पुलिस कर्मियों को अपने रक्तचाप की निगरानी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अलग-अलग तरह के वातावरण और विषम परिस्थितियों में भी काम करना होता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपना यथोचित शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करें।जय राम ठाकुर ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ने 392 रक्तचाप मानिटर प्रदान किए हैं जो सभी पुलिस थानों, पुलिस चैकियों और पुलिस बटालियनों को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक ने पुलिस बल को ब्लड शुगर निगरानी और तौल (वेईंग) मशीन प्रदान करने के लिए भी सहमति व्यक्त की है, जो पुलिस थानों को प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये सभी उपकरण पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से फिट रखने के अलावा उनके स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी में भी मदद करेंगे।मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस के लिए एक लाख एन 95 मास्क प्रदान करने के लिए अरविंद मिल्स अहमदाबाद के प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने न केवल देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों और हिमाचल के लोगों के राज्य के आवागमन, बल्कि कानून और व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से बनाए रखा।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस बल के विभिन्न मुद्दों पर विचारशील होने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने इस परोपकारी कार्य के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसबीआई और अरविंद मिल्ज द्वारा उपलब्ध करवाए गए सभी उपकरण और मशीनें राज्य के पुलिस थानों में प्रदान की जाएंगी।डीजीएम एसबीआई पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि एसबीआई जल्द ही राज्य के पुलिस बल को ब्लड शुगर टैस्टिंग मशीन उपलब्ध कराएगा।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने कार्यक्रम का संचालन किया।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और अन्य पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Blood Pressure Monitors , Arvind Mills Ahemdabad , Sanjay Kundu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD