Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कैबिनेट मन्त्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय ने उदयपुर के मडग्रां में एक किलोवाट के ऑफ़ग्रिड सौर ऊर्जा संयन्त्र वितरित किये

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल और स्पीति) , 08 Apr 2021

Last updated on: Apr 08, 2021, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री डॉ रामलाल मारकंडेय ने  हिमउर्जा द्वारा आयोजित सौर ऊर्जा संयन्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।इस कार्यक्रम में सौ परिवारों के लिए एक किलोवॉट क्षमता के ऑफ़ग्रिड सौर ऊर्जा संयन्त्र वितरित किये गए।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण लाहौल घाटी प्राकृतिक रूप बहुत सुन्दर है एवं मडग्रां क्षेत्र की सुन्दरता अपने आप में विशिष्ट है।मडग्रां के अलग पंचायत बन जाने से यहां विकास की गति अधिक तीव्र होगी।सौर ऊर्जा संयन्त्र यहां के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे। प्रत्येक संयन्त्र के द्वारा 45 से 50 एलईडी बल्ब, टीवी तथा कंप्यूटर चलाया जा सकता है।इसके अलावा बहुत ही जल्द लाहौल के लिए 1500 अन्य सौर ऊर्जा लाइट व्यवस्था की जाएगी। स्पिति के हंसा, लांगचा, ताबो आदि में भी सौर ऊर्जा लाइटों को स्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि ज़िले के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पिछले दो सालों से जिओ के 18 टावर तथा एयरटेल के 5 टावर लगाए गए हैं।मडग्रां में शीघ्र ही वेटरिनरी हस्पताल खोला जाएगा। मिनी मनाली से भीमबाग तक का 9 किमि0 तक कि सड़क  शीघ्र चौड़ी व पक्की की जाएगी।उन्होंने जानकारी दी कि मंगलबार को ही बैंगलोर की कम्पनी , 'वेली हीटिंग सोलुशन' के सहयोग से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में राज्य का पहला आधुनिक इंडोर हीटिंग सिस्टम  भी स्थापित किया गया है, इस पायलट प्रोजेक्ट का उन्होंने उद्घाटन किया है, जो कि 70 प्रतिशत तक ऊर्जा की खपत को कम करता है।इस तकनीक को पूरे लाहौल में हॉटल एवं होमस्टे में लगाना पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी कारगर साबित होगा।डॉ मारकंडेय ने कहा कि , सरकार द्वारा पूर्ण राज्यत्व के अवसर पर स्वर्णिम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान स्वास्थ, कृषि आदि की स्कीमों पर कैम्प लगाए जाएंगे।बीपी, शुगर, रक्त आदि के मुफ़्त चेकअप भी किये जायेंगे। युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों के  स्तर पर भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं, नाटक होंगे।इस अवसर पर टीएसी सदस्य शमशेर, प्रधान मनी देवी, चिमरिट पंचायत की प्रधान प्रेमदासी उपमंडलाधिकारी राजकुमार, अधिषासी अभियंता लोक निर्माण  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD