Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश के दौरे पर आए नेशनल डिफेंस कालेज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, National Defence College, NDC, National Security and Strategic Studies, Dev Bhumi, Vir Bhumi, B.V. Upadhyay
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Apr 2021

Last updated on: Apr 07, 2021, 00:00 IST

नेशनल डिफेंस कालेज के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में भारत, नाइजिरिया, उजबेकिस्तान, बांग्लादेश ओर नेपाल के एयर मार्शल व ब्रिगेडियर स्तर के 20 सैन्य अधिकारी शामिल थे। यह दल राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन के लिए 5 से 10 अप्रैल, 2021 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है।इस दल का प्रदेश के दौरे का प्रमुख उद्देश्य यहां विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल करना है जिसमें सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न राज्य प्रायोजित कार्यक्रम भी शामिल हैं।प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देव भूमि के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यहां के युवा बड़ी संख्या में देश के सैन्य बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक भी हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ हिमाचल प्रदेश से ही थे। कारगिल युद्ध के लिए प्रदान किए गए चार परम वीर चक्रों में से दो यहां के बहादुर सैनिकों को प्रदान किए गए थे।उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार ने पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की हैं। पूर्व सैनिकों का कल्याण सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक कल्याण निगम का गठन किया गया है और उन्हें सरकारी क्षेत्र में रोजगार के भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, उद्योग, जलविद्युत, साहसिक खेलों और संबद्ध क्षेत्रों में व्यापक क्षमता है। सेब उत्पादन, गैर-मौसमी सब्जियों के उत्पादन और प्राकृतिक खेती में भी प्रदेश ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। अटल टनल रोहतांग के निर्माण से खूबसूरत लाहौल घाटी पर्यटकों के लिए खुली है जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष किया था। इस सुरंग के निर्माण से जहां जनजातीय जिले लाहौल-स्पिति को वर्ष भर सम्पर्क की सुविधा मिली है वहीं सामरिक दृष्टि से भी यह बहुत महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश के विकास के लिए आरंभ की गई विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी उन्हें जानकारी दी।एयर मार्शल कमांडेंट डी. चैधरी, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने अपने विचार साझा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।प्रतिनिधिमंडल में शामिल कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।प्रतिनिधिमंडल में एयर वाइस मार्शल बी.वी उपाध्याय, विंग कमांडर तरूणा सिंह, जी.वी मनोज कुमार, कमांडर विवेक दहिया, बिग्रेडियर एस.के भांभू, मेजर किम हेरियोट, बिग्रेडियर वी. शर्मा, कर्नल रवींद्र खत्री, महेश कुमार राय, पंकज पचनंदा, एयर कमांडर डी.एस जोशी,  ब्रिगेडियर जनरल अब्दुल्ला जुहुरी, ब्रिगेडियर सुभाशीष दास, कर्नल सोनम पेंजोरे, एयर कमांडर एम.के मेहरा, ब्रिगेडियर संजीव लुथरा, कर्नल ए.डी युसुफ, ब्रिगेडियर ए.के पुंडीर, राघवेंद्र सिंह व प्रताप सिंह शामिल थे।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी शर्मा, विशेष सचिव राखी कहलों, हिप्पा की अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , National Defence College , NDC , National Security and Strategic Studies , Dev Bhumi , Vir Bhumi , B.V. Upadhyay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD