आम आदमी पार्टी का काफिला पंजाब में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पंजाब भर में बड़े-बड़े लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को माझा क्षेत्र में पार्टी को उस समय एक बड़ी मजबूती मिली जब कांग्रेस पार्टी के नेता सरवन सिंह धुन और कई अन्य कांग्रेस नेता अपने साथियों के साथ आप में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी मुख्यालय में आप पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढ़ा, पार्टी के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेअर की उपस्थिति में सरवन सिंह धुन आप में शामिल हुए।पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए राघव चड्ढ़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन समर्थक नीतियों और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में आप में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया और सरकारी अस्पतालों की स्थिति को बेहतर कर विकास का एक नया मॉडल पेश किया। आज दिल्ली के लोग अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं एवं सरकारी अस्पतालों में लोगों के मुफ्त में अच्छी इलाज हो रही है। उसी का नतीजा है कि आज देशभर के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को पसंद कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भी आम आदमी पार्टी के दिल्ली में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं और आप को बदलाव करने वाली पार्टी के रूप में देख रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह निशाना साधते हुए चड्ढ़ा ने कहा कि कैप्टन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किए, उसमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए।
कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे भारत के सबसे निकम्मे और आलसी मुख्यमंत्री है। उन्होंने पंजाब के लोगों से झूठे वादे कर उन्हें धोखा दिया।कॉन्फ्रेंस में मौजूद पार्टी के विधायक और युथ विंग के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मीत हेअर ने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन ने पंजाब के युवायों से हर घर रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनाने के बाद एक भी युवा को नौकरी नहीं दी। कैप्टन सरकार ने विभागों के पुनर्गठन के नाम पर उल्टे हजारों सरकारी पदों को समाप्त कर दिया। पंजाब के युवा कैप्टन से उनके झूठे वादों का हिसाब 2022 के चुनाव में जरुर लेंगे।धुन लम्बे समय से सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे 2008 से 2013 तक जिला परिषद सदस्य रहे हैं। उन्होंने 2012 में खेमकरण विधान सभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा और लगभग 9000 वोट पाए। वे वर्तमान में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य हैं, लेकिन कैप्टन सरकार की जनविरोधी नीतियों और दिल्ली में आप की केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर धुन ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के झूठे वादे से आज हर पंजाबी निराश है और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता पार्टी छोडऩे को मजबूर हैं।सरवन सिंह धुन के साथ उनके साथी अमरीक सिंह आसल, भगवंत सिंह कम्बोके, जसविंदर सिंह चुंग, कारज सिंह डलीरी, सरपंच मेहर सिंह, बलजीत सिंह अल्गो, गुलशन अल्गो, जुगराज सिंह, गुरकरम सिंह, साब सिंह, बाज सिंह, सुखवंत सिंह, सरवन सिंह, सुखचैन सिंह, गुरसाहिब सिंह, दिलबाग सिंह, गुरविंदर सिंह, हरपाल सिंह च_ू, लखविंदर सिंह, लक्की औलख, चानण सिंह, गुरवेल सिंह, हरविंदर सिंह, हीरा सिंह भुल्लर, रेशम सिंह, होशियार सिंह, रसाल सिंह, रणजीत सिंह, जरमनजीत गिल और गुरसाब सिंह डल भी आप में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वाले सारे नेताओं ने कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत से पार्टी द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारियों को निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे।