Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पेयजल संकट, वनाग्नि व डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) , 06 Apr 2021

Last updated on: Apr 06, 2021, 00:00 IST

जिले में बढ़ते पेयजल संकट, जंगलों में लगी आग व नगर की सड़कों पर डामरीकरण की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा पेयजल मंत्री के गृह जनपद में पानी के लिए हाहाकर है। पेयजल मंत्री खच्चरों से गांवों तक पानी पहुंचाने की बात कह चुके हैं। लेकिन अब भी ग्रामीण गधेरों और प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो चुकी है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और जहां मांगों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। यहां हुई सभा में महर ने कहा मौजूदा सरकार सीमांत के लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा बारिश न होने से फसल सूख चुकी है। सीमांत का किसान मायूस है। लेकिन उसे मुआवजा देने की कार्रवाई नहीं की जा रही। पेयजल मंत्री के गृह जनपद में नगर से लेकर गांवों में पेयजल समस्या गंभीर हो गई है। लोगों को पानी के लिए गधेरों व प्राकृतिक जल स्रोतों की शरण लेनी पड़ रही है। हर वर्ष दावानल से निपटने के करोंड़ों की धनराशि विभाग को मिलती है। लेकिन अधिकारी वनों की सुरक्षा करने के बजाय इस बजट को डकार लेते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा नगर की सड़कों पर डामरीकरण की गुणवत्ता बेहद खराब है। इस मामले की पहले ही जांच की मांग की गई थी। लेकिन प्रशासन व लोनिवि लापरवाह रवैया अपनाकर घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण करने से बाज नहीं आ रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा सीमांत के लोगों को पेयजल, वनों की आग बुझाने के प्रयास के साथ ही डामरीकरण की जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।ये रहे शामिल- कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरादत्त जोशी, गौरव महर, रोहित कोहली, राजेश शर्मा, मनोज पाण्डेय, जावेद खान, रजत विश्वकर्मा, भुवन जोशी।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Pithoragarh , Uttarakhand , Pithoragarh News , Uttarakhand News , Congress , Uttarakhand Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD