अदीवी सेष की फिल्म 'मेजर' मलयालम में भी होगी रिलीज
Web Admin
5 Dariya News
हैदराबाद , 05 Apr 2021
Last updated on: Apr 05, 2021, 00:00 IST
अभिनेता अदीवी सेष की अगली फिल्म मेजर मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। यह फिल्म पहले केवल तेलुगू और हिंदी में रिलीज होने वाली थी। फिल्म 26/11 के शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन से प्रेरित है। निर्देशक शशि किरण टिक्का ने आईएएनएस को बताया, "पिछले एक साल में हमने जितने भी पोस्टर 'मेजर' के रिलीज किए हैं, हमें सभी पोस्टरों से बहुत प्यार मिला है। यह भी जान गए हैं कि केरल के बाजार में इस फिल्म के लिए बहुत दिलचस्पी है। इसलिए हमने इस फिल्म को मलयालम में डब करने का फैसला किया है।" अभिनेता अदीवी सेष ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर मलयालम में पोस्टर अपलोड करते हुए लिखा, "भारत का बेटा शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के गृहनगर कोच्चिकोड के लोग इस फिल्म को मलयालम में देखना चाहते हैं। केरल के लोगों के प्यार के लिए हम इस फिल्म को मलयालम, हिंदी, तेलुगू में रिलीज करेंगे!" 'मेजर' तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू का डेब्यू प्रोडक्शन है।