Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सैन्य अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट की

 Bandaru Dattatreya, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, National Defence College, National Security and Strategic Studies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Apr 2021

Last updated on: Apr 05, 2021, 00:00 IST

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 20 सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। वे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन’ विषय पर अध्ययन के लिए 4 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2021 तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत पहाड़ी राज्य है। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और इसका स्वच्छ वातावरण सभी को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं तथा आध्यात्मिक और धार्मिक प्रकृति के हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की उच्च परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों ने देश में दूसरों लोगों से अलग पहचान बनाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दल के प्रत्येक सदस्य को हिमाचल में सुखद यात्रा की अनुभूति होगी और अनेक विषय को जानने और समझने के अवसर प्राप्त होंगे।श्री दत्तात्रेय ने कहा कि जीवन में सीखने का क्रम बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा सीखने के दौरान और कार्यक्षेत्र में जीवन के मानवीय पहलू अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अध्ययन भ्रमण से विभिन्न राज्यों के बीच सम्बन्धों को मजबूत करने में मदद मिलती है।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।इससे पूर्व, एयर वाइस मार्शल एवीएम बी.वी. उपाध्याय ने दल की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया और सभी सदस्यों का परिचय करवाया। उन्होंने पाठ्यक्रम के उद्देश्यों और एनडीसी के बारे में भी जानकारी दी।हि.प्र. लोक प्रशासन संस्थान की अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , National Defence College , National Security and Strategic Studies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD