Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बीजापुर नक्सली हमला : 22 सुरक्षाकर्मी शहीद, तलाशी जारी

 Crime News India, Police, Crime News, Raipur, Maoists, Chhattisgarh, Special Task Force, CoBRA, Commando Battalion for Resolute Action, District Reserve Guard, People
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

इस साल के अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कम से कम 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं और 20 से अधिक घायल हैं। यह मुठभेड़ पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के 300 सदस्यीय दल और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को हुई थी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की पहचान की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) दोनों ने कहा है कि एक बड़े तलाशी अभियान में 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। इन 22 सुरक्षाकर्मियों में से 9 सीआरपीएफ के हैं, जबकि बाकी राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के हैं।सुरक्षाकर्मियों के 22 शवों में से 5 को शनिवार को बरामद किया गया था और 17 से अधिक शवों को सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के बड़े पैमाने पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया था। बता दें कि तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है।नक्सलियों और सीआरपीएफ के एलीट कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन यूनिट) और छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम के बीच 9 घंटे तक चली गोलाबारी और ऑपरेशन समाप्त के होने के बाद से सीआरपीएफ के 7 जवान सहित 17 सुरक्षाकर्मी लापता थे।अब 20 घायल सुरक्षाकर्मी खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि तारेम पुलिस स्टेशन के तहत तेकुलगुडेम गांव के पास नक्सलियों के कम से कम 2 शव घटनास्थल देखे गए हैं, जहां शनिवार दोपहर को एक घने जंगल में गोलीबारी शुरू हुई थी। नक्सलियों को भी भारी नुकसान होने की खबर है।मौके से प्राप्त ताजा जानकारी साझा करते हुए, सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (संचालन) सी. जी. अरोड़ा ने आईएएनएस को बताया कि घटनास्थल से अब तक कुल 22 सुरक्षाकर्मियों के शव बरामद किए गए हैं।अरोरा ने आईएएनएस को बताया, "इसके अलावा, शनिवार को बरामद किए गए 5 शवों और अन्य 17 शवों की पहचान नहीं हो सकी है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।"मुठभेड़ में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने को लेकर अधिकारी ने कहा है कि जहां हमला हुआ वह एक घना जंगली वाला इलाका था और नक्सलियों का क्षेत्र था।उधर छत्तीसगढ़ में हुए इस बड़े नक्सली हमले को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह असम में अपने चुनाव प्रचार अभियान को बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं। इसे लेकर शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर भी बात की है और घटना के बारे में विस्तृत चर्चा की है।बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मुठभेड़ की जमीनी हकीकत से अवगत कराया है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Raipur , Maoists , Chhattisgarh , Special Task Force , CoBRA , Commando Battalion for Resolute Action , District Reserve Guard , People's Liberation Guerrilla Army , PLGA , Chhattisgarh , Bijapur , Cordon and Search Operation , Central Reserve Police Force , CRPF , C.G. Arora , Bijapur Maoist attack

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD