Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

चोरी की बाईक सहित चेन स्नेचर दबोचे

 Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News, Crime News, Crime News Uttarakhand, Crime News Haridwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग की घटनाओं के अंजाम दे रहे दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाईक भी बरामद की हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बीती छह मार्च को थाना क्षेत्र में घटित चेन स्नेचिंग की घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तार के लिए गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटर साईकिल पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होने अपने नाम अनमोल निवासी शहबाजपुर थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी गुरुकुल कांगडी थाना कनखल हरिद्वार व राहुल पुत्र नन्द किशोर निवासी ग्राम व थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार बताया। पूछताछ उन्होने बताया कि वे दोनों चोरी व चेन स्नैचिंग करते हैं। ऋषिकुल से मोटर साइकिल चोरी करने के बाद दोनों ने ज्वालापुर में चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने राजा गार्डन कनखल से भी एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलैण्डर चोरी की थी। जिसे महादेवपुरम कालोनी मे छुपाकर रखा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर छुपाकर रखी गयी मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनोंअ आरोपी बहुत शातिर व चालाक किस्म के अपराधी हैं। चेन स्नेचिंग की घटना करने से पूर्व मोटर साईकिल चोरी करते हैं और चोरी की मोटर साईकिल से किसी बुजुर्ग महिला को शिकार बनाने के लिए उसकी रेकी करते हैं। मौका मिलने पर घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई दीपक कठैत, उ.नि. देवेन्द्र सिंह चौहान, कांस्टेबल हेमन्त, मनमोहन, निर्मल, लक्ष्मण, देवेन्द्र चौधरी व सुखदेव तथा सीआईयू कांस्टेबल विवेक, हरवीर, अजय, नरेन्द्र शामिल रहे। 

 

Tags: Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News , Crime News , Crime News Uttarakhand , Crime News Haridwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD