Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर में छात्रावास का लोकार्पण किया

  Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sundernagar, Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुंदरनगर (मंडी) , 04 Apr 2021

Last updated on: Apr 04, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सुंदरनगर में 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय के कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कन्या छात्रावास 16 महीनों की रिकार्ड अवधि में बनकर तैयार हुआ है जिसके लिए उन्होंने निष्पादन एजेंसी बीएसएनएल के प्रयासों की सराहना की। उन्हांने कहा कि यह छात्रावास 69 छात्राओं को रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इस छात्रावास के निर्माण से बहुतकनीकी महाविद्यालय की छात्राओं की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई है।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पबद्ध है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हों।इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने जिला मंडी के भंगरोटू में निर्माणाधीन मेकशिफ्ट प्रीफेब्रिकेटिड अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, विधायक राकेश जम्वाल, नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल और अधिशाषी अभियंता बीएसएनएल विजय कुमार शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sundernagar , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD