Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

पेयजल समस्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया खाली घड़ों के साथ प्रदर्शन

 Problem, Dehradun, Uttarakhand, Dehradun News, Uttarakhand News
Listen to this article

5 Dariya News

देहरादून (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

विभिन्न क्षेत्रों में बनी पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने खाली घड़े लेकर प्रदर्शन किया और पेयजल समस्या के निस्तारण की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस जनों नें अधिशासी  अभियंता को कैंट विधानसभा में जलापूर्ति ना किये जाने संबधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लाल चंद शर्मा नें कहा की कैंट विधानसभा देहरादून के वार्ड 32 बल्लूपुर क्षेत्र के आनंद विहार, नरेंद्र विहार, राजेंद्र नगर, गांधी नगर व वार्ड 35 श्रीदेव सुमन नगर के आकाश दीप कालोनी व शांती विहार, वार्ड न0 34 यमुना कालोनी, वार्ड गोविंद गढ़, वार्ड चुख्खुवाला, यमुना कालोनी वार्ड, सैय्यद मौहल्ला सीढ़ी वाली गली और गुरूद्वारे वाली गली, चुक्खुवाला में अतीक की गली, कुमार चैक से कृष्णा पैलेस सिनेमा हाल की तरफ जाने वाली गली, डंगवाल रोड़ में पिछले कई महीनों से पानी कि किल्लत से जनता जूझ रही है। 

विधानसभा मसूरी के वार्ड 12 में ओवर हेड टैंक है जिससे वार्ड 32 एवं वार्ड 35 में जलापूर्ति दी जाती है व इन्हीं वार्ड के ट्यूबवेल से ओवर हेड टैंक में पानी दिया जाता है। जिसके कारण वार्ड में पानी कि किल्लत बनीं रहती है। उन्होनें कहा कि गोविंद गढ़, आजाद कालोनी और द्रोणपुरी में पानी की लाइनें टूटने के कारण इसे ठीक ठंग से रिपेयर नहीं किया जा रहा है, जिससे सीवर व पानी की लाइनें मिल जाने के कारण लागों के घरों में गंदा पानी जा रहा है और लोग को बीमारी से जुझना पड़ रहा है। वार्ड 41 अनुपम विहार में पाइप लाइन में खराबी आ रही है जिसको बदला जाना आवश्यक है ताकि क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू हो सके। उन्होनें कहा अगर संबधित विभाग की ओर से इन  समस्याओं का निस्तारण ना किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान महानगर कांग्रेंस अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित दीप बोरा, प्रकाश जोशी, कोमल बोरा, अनुराग गुप्ता, संगीता गुप्ता, भूपेंद्र नेगी, राहुल रोबिन पवांर, अर्जुन सोनकर, अरुण शर्मा, आशीष रतूड़ी, दिनेश कौशल, कैलाश अग्रवाल, सौरभ नौटियाल, हरजीत सिंह, मुकेश चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Problem , Dehradun , Uttarakhand , Dehradun News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD