Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोरोना संक्रमण में बढोत्तोरी के चलते होटल संचालकों को सताने लगी चिंता

Listen to this article

5 Dariya News

बागेश्वर (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

कौसानी के होटल संचालकों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है, गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते दस महीने तक कारोबार ठप रहा। होटलों में काम कर रहे कर्मचारियों को अपने पल्ले से वेतन देना पड़ा। इस साल जनवरी से थोड़ा काम शुरू हुआ तो अब फिर कोरोना की रफ्तार बढऩे लगी है। इस कारण होटलों की बुकिंग एक बार कैंसिल होने लगी है। इससे होटल व्यवसायियों के चेहरे की रौनक उडऩे लगी है। अब तक करीब 100 बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं। मालूम हो कि कौसानी को मिनी स्वीजरलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां गर्मियों में देशी तथा विदेशी पर्यटक यहां के रमणीक स्थानों को देखने के लिए आते हैं। गत वर्ष कोरोना के चलते कई दिनों तक यहां आए हुए पर्यटक होटलों में कैद होकर रह गए। इसके बाद वह किसी तरह अपने घरों को पहुंचे। इसके बाद दस महीने तक होटल कारोबार बिल्कुल ठप रहा। यहां होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों की छंटनी हुई। जो कर्मचारियों की छंटनी नहीं हो पाई उन्हें होटल संचालकों ने अपने पल्ले से वेतन दिया। गत वर्ष दिसंबर तक यह सिलसिला चलता रहा। नये साल पर पर्यटकों की संख्या बढऩे लगी। इसके बाद होटल संचालकों को इस बार गर्मियों में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगने लगी। होटल की ऑनलाइन बुकिंग भी बढऩे लगी। इधर 20 मार्च के बाद एक बार पूरे देश में कोरोना के मामले बढऩे लगे हैं। इस कारण होटलों की बुकिंग कैंसिल होने लगी है। इससे कारोबारी एक बार फिर सकते में आ गए हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर करीब 100 बुकिंग कैंसिल हो गई है। हर होटल से चार से पांच बुकिंग कैंसिल हुई है। ऐसे में कैसे घर का खर्च चलेगा यह चिंता सताने लगी है।

 

Tags: Bageshwar , Uttarakhand , Bageshwar News , Uttarakhand News , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD