Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नंदा, गौरा योजना का लाभ नहीं मिलने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Listen to this article

5 Dariya News

बागेश्वर (उत्तराखण्ड) , 01 Apr 2021

Last updated on: Apr 01, 2021, 00:00 IST

नंदा गौरा कन्याधन योजना के लाभ से वंचित छात्राओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 2019 में स्कूल की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। उनके आवेदन बाल विकास विभाग तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच बिठा दी है और सीडीओ को निर्देश दिए हैं। नंदा गौरा कन्याधन योजना के तहत छात्राओं ने 12वीं पास के बाद 2019 में आवेदन किए। उन्हें आवेदन स्कूल में करने थे। आरोप है कि उनके आवेदन पत्र बाल विकास विभाग तक नहीं पहुंच सके। 2020 में इंटर पास करने वाली छात्राओं को योजना का लाभ मिलने की भनक उन्हें लग गई। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि स्कूल की लापरवाही का दंश उन्हें मिला है।उन्होंने आवेदन पत्र जमा कर उन्हें योजना का लाभ देने की मांग की। इस मौके नीलम टंगडिय़ा, गीता टंगडिय़ा, करिश्मा, यशोदा, अंजू, भगवती आदि मौजूद थे। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए जांच का आश्वासन दिया।उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Bageshwar , Uttarakhand , Bageshwar News , Uttarakhand News , Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD