Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हौसलों की उड़ान : बीआरओ ने रिकॉर्ड समय में मनाली-लेह मार्ग को जोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 30 Mar 2021

Last updated on: Mar 30, 2021, 00:00 IST

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) - रक्षा मंत्रालय का एक ऐसा महत्वपूर्ण विंग है जो रणनीतिक दृष्टि से अहम राजमार्गों की देखरेख करता है। हिमाचल के बर्फीले पहाड़ों को काटते हुए इसने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कोरोनावायरस महामारी के बीच हिमस्खलन और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के बावजूद इसने हिमाचल प्रदेश पर्यटन स्थल मनाली को लेह के लद्दाख से निर्धारित समय-सीमा से दो महीने पूर्व ही जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बर्फ हटाने का काम पूरा हो जाने के बाद 28 मार्च को 428 किलोमीटर लंबे इस मनाली-लेह राजमार्ग को मोटर चालकों के लिए फिर से खोल दिया गया। यह राजमार्ग सशस्त्र बलों के आवागमन और उनके लिए सामानों की आपूर्ति की दृष्टि से रणनीतिक महत्व का है। यह लद्दाख क्षेत्र के उन अग्रिम इलाकों को जोड़ता है जो चीन और पाकिस्तान दोनों की सीमाओं से बेहद नजदीक हैं। बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "इस बार हमारे पास केवल एक चुनौती थी, यानी कि सर्दियों की बर्फ को साफ करने के बाद बरलाचा दर्रा (16,020 फीट) को आवागमन के योग्य बनाना।" इससे पहले रोहतांग र्दे (13,050 फीट) के रास्ते को आवागमन के लिए सुगम बनाना वाकई एक दुष्कर कार्य था। यहां से लगभग 30 किमी दूर पीर पंजाल रेंज में रोहतांग र्दे के नीचे दुनिया की सबसे लंबी मोटरेबल सुरंग 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग के खुलने के साथ ही यह दर्रा अब लेह के लिए इकलौता वैकल्पिक प्रवेश द्वार है। बीआरओ के चीफ इंजीनियर (प्रोजेक्ट दीपक) ब्रिगेडियर एम.एस. बागी ने मीडिया को बताया कि पिछले नवंबर में बर्फबारी की शुरूआत से ठीक पहले हमने सरचू में बरलाचा र्दे में मशीनरी और राशन का भंडारण कर रखा था। उन्होंने कहा कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में बीआरओ के 6 लोगों की टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बरलाचा र्दे की ट्रेकिंग की थी ताकि जल्द से जल्द इस मार्ग को आवागमन के लिए सुगम किया जा सके। ब्रिगेडियर बागी ने कहा, "वे भारी हिमपात और हिमस्खलन और हिमपात की आशंका वाले खतरे के बावजूद दो प्रयासों के बाद बरलचा र्दे को पार करने में सफल रहे। किलिंग सेराई तक पहुंचने के बाद उन्होंने पास के उत्तरी छोर से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया।"

 

Tags: Border Roads Organisation , BRO , Manali , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD