Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्मार्ट गाँव मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत गाँवों में होगा रिकॉर्ड तोड़ विकास : सुंदर शाम अरोड़ा

गाँव मांझी में बनी नई गलियों की शुरुआत, लाभार्थियों को बाँटे स्मार्ट राशन कार्ड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Mar 2021

Last updated on: Mar 25, 2021, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पास के गाँव मांझी में इंटर लॉकिंग टाईलों वाली गलियों की शुरुआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट गाँव मुहिम के दूसरे पड़ाव के अंतर्गत गाँवों के अंदर रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया जा रहा है, जिससे समूचे पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदलेगी।गाँव मांझी में इंटर लॉकिंग टाईलों वाली गलियों सम्बन्धी उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए अलग-अलग ग्रांटें दी गई हैं, जिससे चहुमुखी विकास को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्मार्ट गाँव मुहिम के अंतर्गत गाँवों में जल आपूत्र्ति, स्वच्छता, स्ट्रीट लाईटें, पार्क, जिम आदि बुनियादी सुविधाएं यकीनी बनाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत पहले पड़ाव में गाँवों के अंदर 835 करोड़ रुपए की लागत से 19,132 विकास कार्य करवाए गए थे और पहले पड़ाव की सफलता के उपरांत दूसरे पड़ाव में 1175 करोड़ रुपए की लागत से 48,910 काम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण जनसंख्या को पीने वाले पानी की आपूत्र्ति के कनैक्शन देने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत 24.86 लाख ग्रामीण घरों को कनैक्शन दिए जा चुके हैं और मार्च 2022 तक हर ग्रामीण परिवार तक पीने वाले पानी की आपूत्र्ति यकीनी बनाई जाएगी।उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके पर योग्य लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड सौंपते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा योग्य लाभार्थियों को कल्याण स्कीमों का पूरा फ़ायदा दिया जाएगा। इस मौके पर 170 के करीब स्मार्ट राशन कार्ड लाभार्थियों को सौंपे गए।इस मौके पर अन्यों के अलावा सरपंच जतिन्दर कुमार, कुलदीप अरोड़ा, कैप्टन कर्म चंद, पंच रजिन्दर कुमार, पंच हरनाम सिंह, हरी राम, सरबजीत लाल, ओंकार सिंह आदि भी मौजूद थे। 

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD