Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरुणा चौधरी ने कंसलटैंटों, प्रोजैक्ट ऐसोसीएटों, जि़ला कोऑर्डीनेटर और ब्लॉक कोऑर्डीनेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कुल 184 में से 76 नव-नियुक्त मुलाजि़मों को पहले दौर में मिली जि़म्मेदारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2021

Last updated on: Mar 25, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज विभाग में पोषण अभियान के अधीन भर्ती किए 76 मुलाजि़मों को पंजाब भवन में नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन के दौरान श्रीमती चौधरी ने नव-नियुक्त मुलाजि़मों को मुबारकबाद दी और उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जि़म्मेदारी तनदेही से निभाएंगे, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को पोषण भरपूर ख़ुराक उपलब्ध करवाने की मुहिम को ज़मीनी स्तर तक सही ढंग से लागू किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा कंसलटेंट, प्रोजैक्ट एसोसिएट, जि़ला कोऑर्डीनेटर और ब्लॉक कोऑर्डीनेटर के कुल 184 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है और पहले दौर में सफल हुए 76 आवेदनकर्ता को आज नियुक्ति पत्र बाँटे गए हैं, जिनमें 2 कंसलटेंट, 2 प्रोजैक्ट एसोसिएट, 14 जि़ला कोऑर्डीनेटर और 58 ब्लॉक कोऑर्डीनेटर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाकी उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया जल्द मुकम्मल करके उनको भी नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा पोषण अभियान को एक जन-आंदोलन के तौर पर आरंभ किया गया है, जिसके अधीन सामाजिक सुरक्षा विभाग समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल आपूत्ति आदि विभागों की स्कीमों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर उनका लाभ औरतों और बच्चों को मुहैया करवाने का प्रयास किया गया ह,ै जिससे राज्य में से कुपोषण को जड़ से ख़त्म किया जा सके।श्रीमती चौधरी ने कहा कि इन नव-नियुक्त मुलाजि़मों का जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह विभाग के काम को अच्छी तरह समझ सकें और विभाग के लक्ष्यों को बढिय़ा तरीके से लागू करते हुए पंजाब को नंबर एक राज्य बना सकें। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, डायरैक्टर विम्मी भुल्लर, अतिरिक्त डायरैक्टर लिली चौधरी, ज्वाइंट डायरैक्टर चरनजीत सिंह मान, डिप्टी डायरैक्टर गुरजिन्दर सिंह मौड़, डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दर कौर, डिप्टी डायरैक्टर सुखदीप सिंह और स्टेट प्रोजैक्ट कोऑर्डीनेटर राजबीर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development , Nutrition Campaign

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD