Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

विधायक डी.के. बंसल ने हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु चलाई योजनाओं पर डाला प्रकाश

डी.के. बंसल
डी.के. बंसल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला , 21 Sep 2012

Last updated on: Sep 21, 2012, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के औजस्वी नेतृत्च वाली हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण हेतु सराहनीय कार्य जैसे कि छुआ-छात मिटान, बच्चों को दाखिला दिलवाने, सफाई करवाने तथा भलाई के कार्य करने वाली पंचायतों को 50 हजार रूपए की रशि प्रोत्साहन के रूप मे मुहैया करवाई जाती है। इस योजना के तहत गत वर्ष 8 पंचायतों को चार लाख रूपए की राशि उपलब्ध करवाई गई। जानकारी देते हुए पंचकूला के विधायक डी०के० बंसल ने बताया कि इस योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के तहत अनुसूचिज जाति के कार्य हेतु सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों का चयन करने के लिए आवेदन पत्र लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला कल्याण विभाग के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना के तहत 128 लाभार्थियों को 27 लाख 88 हजार तथा मकान अनुदान योजना के तहत 34 लाभार्थियों को 11 लाख रूपए की राशि वितरित की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी विवाह शगुन योजना लागू की हुई है जो कि समाज में लोकप्रियता की बुलंदियों को छू रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचिज जाति के परिवार व समाज के सभी वर्गो की विधवाओं को उनकी लडकी एवं स्वयं (विधवा) की शादी पर सरकार की ओर से शगुन के रूप में दी जाने वाली 15 हजार रूपए की राशि को बढा कर 31 हजार रूपए किया है तथा अन्य सभी परिवारों की लडकियों के विवाह पर 11 हजार रूपए की राशि शगुन के रूप में उपलब्ध करवाई है। 

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गत वर्ष 2011-12 में 158 लाभार्थियों को 59 लाख 94 हजार रूपए की राशि वितरित की गई। विधायक डी०के० बंसल ने बताया कि मकान अनुदान योजना के तहत हरियाणा सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचिज जाति, विमुक्त जाति के व्यक्तियों की आवासीय समस्या का हल करने क लिए 50 हजार रूपए मकान बनाने के लिए व 10 हजार रूपए मकान की मरम्मत करने के लिए दिया जाता है। इस योजना के तहत गत वर्ष जिले में 102 लाभार्थियों को 27 लाख 40 हजार रूपए की राशि वितरित की गई। बंसल ने बताया कि अंतरजातिय विवाह योजना के तहत हरियाणा के स्थाई निवासी अनुसूचित जाति के लडके एवं लडकियों को गैर अनुसूचित जाति के लडके एवं लडकियों के साथ विवाह करवाने पर 50 हजार रूपए की राशि सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। चालू वित्त वर्ष में जिले में दो लाभार्थियों को इस योजना के तहत एक लाख रूपए की राशि वितरित की गई। उन्होंने बताया कि गत वर्ष इस योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 5 लाख रूपए  की राशि वितरित की गई। 

 

Tags: DK BANSAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD