Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दो लड़कियों को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा 24 घंटों में पुलिस द्वारा काबू

मोगा पुलिस की तुरंत मुस्तैदी के चलते मिली सफलता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 19 Mar 2021

Last updated on: Mar 19, 2021, 00:00 IST

बीते दिनों गाँव मानूके में दो नौजवान लड़कियों को गोली मारकर मार देने की खौफनाक घटना को जिला मोगा पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। इस घटना के मुख्य आरोपी को घटना के समय इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख श्री हरमन बीर सिंह गिल ने बताया कि बीते दिनों दो नौजवान लड़कियों को लगभग 35 साल की उम्र के एक नौजवान ने गोलियाँ मारकर मौत के घाट उतार दिया था। मोगा पुलिस इस घिनौनी घटना की सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आ गई।उन्होंने बताया कि गाँव शेखा पुलिस थाना समालसर, मोगा की रहने वाली पीड़ित लड़कियाँ अमनदीप कौर की उम्र 23 साल और कमलप्रीत कौर की 24 साल थी और दोनों बहनें थीं। लड़की अमनदीप कौर दसमेश काॅलेज डगरू में इम्तिहान देने गई थी और उसकी बहन कमलप्रीत कौर उसके साथ कालेज गई हुई थी, जब परीक्षा पूरी होने के बाद दोनों लड़कियाँ अपने गाँव लौट रही थीं तो आरोपी गुरवीर सिंह पुत्र जगदेव सिंह सरपंच गाँव शेखा उनको मिला और जबरदस्ती उनको अपनी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी-03-वाई -3450) में अगवा कर लिया और अगवा करने के बाद मुलजिम कार को बाघापुराना क्षेत्र की तरफ ले गया।रास्ते में किसी बात पर आपसी बहस होने के उपरांत नेहाल सिंह वाला के नजदीक गाँव मानूके पहुँचने पर आरोपी ने लड़कियों पर 5 गोलियाँ चलाईं, जो कि उनके गर्दन और सिरों पर लगी, जिस कारण एक पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी हस्पताल ले जाते समय पूरी हो गई।इस घटना को बहुत ही गंभीरता के साथ लेते हुए मोगा पुलिस ने सारी रात पूरी कोशिश की और आखिर में आरोपी को 24 घंटों में आल्टो कार और 32 बोर रिवाल्वर समेत गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी का पिता गांव शेखा का सरपंच है। इस मामले संबंधी एफआईआर नं. 40 दिनांक 18-03-2013 यू / एस 302, 307 आइपीसी 25, 27 -54 / 59 आम्र्ज एक्ट पुलिस थाना निहाल सिंह वाला जिला जिला मोगा में दर्ज की गई है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD