Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं के तेज़ गेंदबाज वैभव अरोड़ा आईपीएल-2021 में हुए शामिल

आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख के बेसप्राइज पर खरीदा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 15 Mar 2021

Last updated on: Mar 15, 2021, 00:00 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं के लिए गौरव की बात है कि यूनिवर्सिटी के वैभव अरोड़ा इस साल आईपीएल-2021 के 14वें संस्करण में खेलते हुए नजर आएंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए़बीएड के छात्र वैभव अरोड़ा ने बॉलीवुड के किंग खान की दिग्गज टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में जगह बनाई है। वैभव ने साल 2017 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीए़बीएड में दाखिला लेकर क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को बरकरार रखते हुए यूनिवर्सिटी के लिए खेलना आरंभ किया था। 130 से 145 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करते हुए, यूनिवर्सिटी स्टार क्रिकेटर 9 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल मैच के दौरान बल्लेबाजों का विरोध करते हुए दिखाई देंगे। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के लिए खेलते हुए वैभव ने रोहतक में नॉर्थ जोन एआईयू क्रिकेट चैंपियनशिप 2018-19 के दौरान 4 मैचों में कुल 14 विकेट लिए, वहीं टूर्नामेंट का तीसरा मैच चैंपियनशिप का एक यादगार मैच साबित हुआ जिस दौरान वैभव की कप्तानी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम ने रामपुर विश्वविद्यालय (यूपी) की टीम को मात्र 7 रनों पर आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में वैभव ने 2 रन देकर 8 विकेट लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया तथा एआईयू में बेहतरीन प्रदर्शन के फलस्वरूप वैभव को हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन में खेलने का मौका मिला।इस बारे में बात करते हुए वैभव के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कोच रवि वर्मा ने कहा कि वैभव ने 9 दिसंबर, 2019 को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डैब्यू किया था तथा हिमाचल प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी 2019-20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ  खेले गए पहले मैच में 9 विकेट सहित कुल 8 मैचों में 29 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी की उत्कृष्टता साबित की थी। उन्होंने बताया कि लिस्ट-ए में पदार्पण करते हुए पहले मैच में हैट्रिक बनाई थी, वहीं महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी-2020-21 में एलीट ग्रुप डी राउंड वन मैच में लगातार तीन गेंदों में तीन बल्लेबाजों को आउट करके हिमाचल की टीम के लिए हैट्रिक ली तथा वैभव 5 मैच में कुल 8 विकेट लेने में कामयाब रहा। 

इसके अलावा वैभव अरोड़ा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2020-21 से टी-20 में पदार्पण किया था और 6 मैचों में 10 विकेट झटके। इन सभी मैचों में काबिलेतारीफ प्रदर्शन के फलस्वरूप यूनिवर्सिटी के वैभव अरोड़ा को आईपीएल ऑक्शन-2021 में शाहरुख खान की दिग्गज टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 20 लाख रुपये के बेसप्राइस पर खरीदा गया है। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग-2021 में कोलकाता फ्रैन्चाइज़ी व शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इयोन मोर्गन की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी के लिए खेलती हुई नजर आएगी।वैभव के क्रिकेट करियर के बारे में विस्तार से बताते हुए रवि वर्मा ने कहा कि साल 2011 में अंबाला की सड़कों पर टेनिस बॉल से खेलते हुए आईपीएल तक पहुंचने का वैभव का चुनौतीपूर्ण सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। वैभव के पिता एक डेयरी चलाते हैं और एक संयुक्त परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वित्तीय चुनौतियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अन्य बाधाओं का सामना करते हुए वैभव ने क्रिकेट के प्रति अपनी रुचि को कम नहीं होने दिया। अपनी मेहनत और लगन से हिमाचल प्रदेश की रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू क्रिकेट मैचों के दौरान, आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वैभव क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं।इस बारे में बात करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने वैभव अरोड़ा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट में रुचि रखने वाले युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए विशेष अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के वैभव को पिछले साल आईपीएल सीजन के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए एक नेट गेंदबाज के रूप में खेलने का अवसर मिला तथा हमें उम्मीद है कि वैभव आईपीएल के 14वें सीजन में अपनी गेंदबाजी का दमदार प्रदर्शन करेगा। अंत में स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा खेलों के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यूनिवर्सिटी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप, कोर्स में आरक्षित सीटें, मुफ्त होस्टल डाइट जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रही है।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan , Vaibhav Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD