Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शरद पवार का दावा : असम को छोड़, सभी राज्यों में हार सकती है भाजपा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 14 Mar 2021

Last updated on: Mar 14, 2021, 00:00 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने रविवार को दावा किया कि असम को छोड़कर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में हारने वाली है। पवार ने अपने गृह नगर बारामती में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनका आकलन इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जमीनी स्तर की स्थिति और रिपोर्ट पर आधारित है। पश्चिम बंगाल के बारे में, पवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाने के लिए 'अपनी शक्ति का दुरुपयोग' कर रही है। पवार ने चेतावनी दी, "पश्चिम बंगाल के लोग स्वाभिमानी हैं। अगर कोई बंगाली संस्कृति और गौरव पर हमला करने की कोशिश करता है, तो पूरा राज्य एकजुट होकर जवाबी कार्रवाई करेगा।" उन्होंने कहा कि इस मामले में, कोई भी दावा नहीं कर सकता है, उन्हें भरोसा है कि 'ममता बनर्जी सत्ता में वापस आएंगी।' केरल में, पवार ने कहा कि राकांपा सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के साथ गठबंधन कर रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि सत्ता को बनाए रखने के लिए आने वाले चुनाव में उन्हें बहुमत मिलेगा। पवार ने तमिलनाडु के बारे में कहा कि चुनावी परिदृश्य विपक्षी द्रमुक और उसके प्रमुख एम.के. स्टालिन के पक्ष में झुकता नजर आ रहा है। असम पर, राकांपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा वहां पहले से ही सत्ता में है और उसकी तुलनात्मक स्थिति अब तक अच्छी है, और इसलिए वह पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रहेगी।

 

Tags: Sharad Pawar , Nationalist Congress Party , NCP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD