Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धर्मशाला नगर निगम विकास की ओर अग्रसर : राकेश पठानिया

वार्ड-एक, दो, 15 और वार्ड-17 में सुनी जन समस्याएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Mar 2021

Last updated on: Mar 12, 2021, 00:00 IST

धर्मशाला नगर निगम विकास के पथ की ओर अग्रसर है और यहां शुरू किए कार्यां को गति प्रदान की जा रही है। यह विचार वन मंत्री राकेश पठानिया ने आज वार्ड -एक फरसेटगंज, वार्ड-2 भागसू (धर्मकोट), वार्ड -15 खनियारा, वार्ड-17 सिद्धवाड़ी में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि लोगों को विद्युत, पेयजल, र्पािर्कंग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।श्री पठानिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है व 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। जिनका कार्य भी शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियाजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 24.92 करोड़ रुपये की लागत से 7000 एलईडी स्टीट लाईट लगाई जाएंगी जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। वन मंत्री ने कहा कि खनियारा वार्ड नम्बर 16 में फूड क्राफट इंस्टियूट वाला रास्ता पक्का किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खनियारा में जंजघर का निर्माण किया जाएगा।वन मंत्री ने वार्ड-17 में 35 बेसहारा पशुओं को खज्जियां गौशाला में भेजने के लिए उप निदेशक, पशु पालन विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि बेसहारा पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने खनियारा में कै. राम सिंह की प्रतिमा लगाने तथा स्मार्ट सिटी के लिए 10 लाख रुपए, शिवालिक महिला मण्डल के भवन के लिए 5 लाख रुपए उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि सिद्धपुर में शीघ्र ही शापिंग कम्पलेक्स बनाया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया, पार्षद विशाल जम्बाल, सचिव विशाल चौहान, मण्डलाध्यक्ष अनिल चौधरी, वार्ड प्रमुख जगदीश चंद, एस.सी. मार्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, एसडीएम हरीश गज्जू, डीएफओ डा. संजीव शर्मा, एसडीओ. जल शक्ति विभाग संदीप सिंह गुलेरिया, औकार नैहरिया, श्याम शर्मा, तरूण, राजेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD