Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसान आंदोलन की सबसे बड़ी लड़ाई अब कोलकाता में होगी : राकेश टिकैत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलिया (उत्तर प्रदेश) , 10 Mar 2021

Last updated on: Mar 10, 2021, 00:00 IST

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को बलिया पहुंचे। इस दौरान वह सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि किसान आंदोलन की सबसे बड़ी लड़ाई अब कोलकाता में लड़ी जाएगी। राकेश टिकैत वाराणसी और गाजीपुर में किसानों से मुलाकात के बाद बलिया में सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि 13 मार्च को वह बंगाल जाएंगे और किसानों से मिलेंगे। बिना किसी का नाम लिए टिकैत ने कहा कि, "दिल्ली में लुटेरों का आखिरी बादशाह बैठा है, इसे हटाना पड़ेगा।"टिकैत ने कहा कि, "किसान आंदोलन की सबसे बड़ी लड़ाई अब कोलकाता में लड़ी जाएगी।"टिकैत ने कहा कि, "किसानों को सरकारें बांटने का काम कर रही हैं। किसान आंदोलन को कभी पंजाब, हरियाणा तो कभी खालिस्तान का आंदोलन बताया गया। आज किसान आंदोलन किसी एक झंडे का नहीं रहा। यह सबका आंदोलन बन गया है। इसीलिए हम टूटे नहीं। आज राजनीतिक पार्टियां भी किसान पंचायत के नाम पर आयोजन करती हैं।"उन्होंने कहा कि, "इस सरकार में किसान बर्बाद हो चुका है। अगर यह नए कृषि कानून लागू हो गए और किसानों ने लड़ाई नहीं लड़ी तो वो खेतों से हाथ धो बैठेंगे। सरकार किसानों को बर्बाद करने का षड़यंत्र रच रही है। आज पूरी दुनिया में किसान आंदोलन की चर्चा है, लेकिन सरकार इसे अनदेखा कर रही है।"उन्होंने कहा कि, जो खेत में पैदा होगा उसे हर हाल में सरकार को खरीदना होगा। उन्होंने किसानों से अपने-अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की।टिकैत ने कहा कि इन कानूनों से साप्ताहिक बाजार बंद हो जाएंगे और पूरे बाजार पर विदेशी कंपनियों का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक गांव, एक ट्रैक्टर, 15 आदमी और दस दिन का कार्यक्रम बना लें। समय हम बता देंगे।

 

Tags: Protest , #TakeBackFarmLaws , #IndiaSupportFarmerProtest , MSP , #FarmLaws , Farm Laws , #FarmerBills , Farmer Bills , #FarmersProtest , Farmers Protest , Bharatiya Kisan Union , BKU , APMC , Farmer Protest , #FarmerProtest , #StandWithFarmersChallenge , #Tractor2Twitter , Farmers Stir , #FarmersStandingFirm , Ghazipur border , Rakesh Tikait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD