Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

334 करोड़ रुपये से निखरेगी स्मार्ट सिटी धर्मशाला : राकेश पठानिया

सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर तथा दाड़ी में सुनी लोगों की समस्याएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Mar 2021

Last updated on: Mar 10, 2021, 00:00 IST

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 334 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 296 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्लान तैयार किया जा रहा है।वन मंत्री आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर तथा दाड़ी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।पठानिया ने कहा कि प्रदेश में महत्वपूर्ण शहरों व कस्बों के सुनियोजित विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके तहत पार्किंग स्थल विकसित करने को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि धर्मशाला नगर निगम विकास के पथ की और अग्रसर है और यहां शुरू किये कार्यांे को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को विद्युत, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।पठानिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है व 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। जिनका कार्य भी शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियाजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए 24.92 करोड़ रुपये की लागत से 7000 एलईडी स्टीट लाईट लगाई जाएंगी जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। वन मंत्री ने कहा कि खनियारा वार्ड नम्बर 16 में फूड क्राफट इंस्टियूट वाला रास्ता पक्का किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खनियारा में जंजघर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के स्वावलम्बन के लिए आरम्भ मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना काफी लोकप्रिय हुई है। योजना के तहत हेल्थ फिटनेस संटर खोलने से लेकर होटल और रेस्तरां चलाने जैसे कार्य शामिल किये गये हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए सहारा योजना शुरू की गई है जिसके तहत गंभीर रूप से बीमार मरीजों को 3000 रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं।

वन मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

इस दौरान वन मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के निर्देश दिये। स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, पार्षद विशाल जम्बाल, सचिव विशाल चौहान, अधिशाषी अभियंता नगर निगम एसएस परमार, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी पंकज चड्ढा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थति थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD