Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक ने काफी टेबल बुक भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Mar 2021

Last updated on: Mar 10, 2021, 00:00 IST

प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा प्रकाशित एक काफी टेबल बुक वीरांगना आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रस्तुत की। काफी टेबल बुक में प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं की गतिविधियों और उपलब्धियों को शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत महिलाएं सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने, अपराधों को सुलझाने और निर्भय होकर शिकायतें दर्ज करने के लिए सराहनीय सेवा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के समग्र उत्थान और विकास के लिए भी सराहनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी और दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिज व गेयटी थियेटर में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आयोजित समारोह के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक मोनिका भुटुंगुरु, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Veerangana , Sanjay Kundu , International Women's Day , Coffee Table book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD