Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने 354 स्टाफ नर्सों और 6 फार्मेसी अफसरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2021

Last updated on: Mar 09, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहां 354 स्टाफ नर्सों और 6 फार्मेसी अफसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत स्टाफ नर्सों की प्रकाशित किये गये कुल 598 पदों में से 354 स्टाफ नर्सों को आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं जबकि 164 स्टाफ नर्सों को पहले ही नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने स्वास्थ्य विभाग में नये नियुक्त हुए कर्मचारियों को बधाई दी और उनको राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में ईमानदारी और तनदेही से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण), पंजाब डा. अंदेश कंग ने स्वास्थ्य विभाग में नये भर्ती हुए स्टाफ को स्वागतम कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है परन्तु यह बीमारी अभी तक खत्म नहीं हुई। हर दिन कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए कोरोना की रोकथाम के लिए मास्क पहन कर रखो, अपने हाथों को समय समय पर साबुन वाले पानी से धोएं और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बना कर रखने के नियमों की सख्ती से पालना करो।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के ओ.एस.डी. डा. बलविन्दर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, सुपरडैंट सूरज कुमार, सुपरडैंट संजय कुमार, मास मीडिया अफसर गुरमीत सिंह राणा, हरचरन सिंह बराड़ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Ghar Ghar Rozgar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD