Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांझ हेल्प डैस्क और ‘181’ हेल्पलाइन पंजाब की महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को बनाएंगे और अधिक सुरक्षित

कैप्टन अमरिन्दर द्वारा यह नई पहल कमज़ोर वर्गों के लिए अपराध की रिपोर्ट करना बनाएगी आसान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Mar 2021

Last updated on: Mar 09, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अनूठी सांझ शक्ति पहलकदमी से अब पंजाब में महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक अपराध, शोषण या घरेलू हिंसा के किसी भी अपराध की रिपोर्ट ‘181’ पर कॉल करके कर सकते हैं।मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य के सभी 382 पुलिस स्टेशनों में साझ शक्ति हेल्प डैस्क स्थापित किए गए, इसके साथ ही सांझ शक्ति हेल्पलाइन ‘181’ भी शुरू की गई।समाज के कमज़ोर वर्गों के सशक्तिकरण और सुरक्षा सम्बन्धी बेमिसाल प्रोजैक्ट शुरू करने के लिए डीजीपी दिनकर गुप्ता के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को भरोसे योग्य और उचित माहौल में पुलिस के साथ अपनी चिंताएं और शिकायतें साझा करने में सहायता करेंगे।डीजीपी गुप्ता ने आगे कहा कि कुल 382 हैल्पडैक्सों में से 266 सांझ केन्द्र कार्यशील हैं, जो थानों के पास ही अलग सांझ केंद्र इमारतों में स्थित हैं, जबकि बाकी के 116 हेल्प डैस्क सांझ केंद्र की इमारतें न होने के कारण पुलिस स्टेशनों में स्थापित किए गए हैं।सांझ केन्द्रों को नया डिज़ाइन और रूप प्रदान किया गया है, जिससे सांझ केन्द्रों में आने वाले शिकायतकर्ताओं को इन केन्द्रों में तैनात पंजाब पुलिस महिला मित्र (पीपीएमएम) या वूमैन पुलिस $फ्रैंड, जो महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को शिकायतें और बयान दर्ज करने और कार्यवाही रिपोर्टें तैयार करने में सहायता करते हैं, के साथ बातचीत करते समय बैठने के लिए आरामदायक जगह और भरोसे योग्यता प्रदान की जा सके।

हर हैल्पडैस्क पर दो महिलाएं ‘पीपीएमएम’ तैनात होंगी, जो बयान दर्ज करवाएंगी और रैफरैंस के लिए शिकायतकर्ता को एक विलक्षण पहचान नंबर भी प्रदान करेंगी। हर शिकायत की निगरानी ए.डी.जी.पी. कम्युनिटी अफेअरज़ डिवीजऩ एंड वूमैन एंड चाइल्ड अफेअरज़ की तरफ से जाएगी और शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों की प्रगति सम्बन्धी जानकारी की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।डीजीपी ने ‘181’ हेल्पलाइन का विवरण देते हुए कहा कि इस सहायता को सेवाओं और कानूनी कार्यवाहियों के लिए सम्मानजनक पहुँच प्रदान करने के लिए सभी हेल्प डेस्कों के साथ जोड़ा जाएगा। इस हेल्पलाइन पर पुलिस को घरेलू हिंसा, छेड़-छाड़ या अन्य परेशानी आदि की रिपोर्ट करने के अलावा, शिकायतकर्ता साईबर क्राइम जैसे कि तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, महिलाओं की नकली प्रोफाइल बनाना, साईबर स्टॉकिंग या सोशल मीडिया, इन्टरनेट या ई-मेल के द्वारा शोषण की रिपोर्ट कर सकता है और अगली जाँच के लिए यह केस राज्य के साईबर क्राइम सैल को भेजे जाएंगे।डीजीपी ने कहा कि 181 हेल्पलाइन पर तैनात पुलिस अधिकारी अपराधियों को बुलाएंगे और उनको कानूनी नतीजों के बारे में चेतावनी देंगे और अगर ऐसा शोषण बंद न हुआ तो शिकायतकर्ता की फीडबैक के बाद कानूनी कार्यवाही भी आरंभ की जाएगी। कॉल मुख्य तौर पर सॉफ्ट स्किल्ज़ की प्रशिक्षण प्राप्त महिला ऑपरेटरों द्वारा सुनी जाएंगी और फ़ोन करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता इस हेल्पलाइन पर नशा तस्करी/पैडलिंग संबंधी भी सूचना दे सकते हैं।श्री गुप्ता ने महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उचित वातावरण को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस की वचनबद्धता को दोहराया जिससे वह किसी जुर्म के बारे में सूचना देने में संकोच न करें।

 

Tags: Police , Punjab Police , 181 , Saanjh Help Desks , SAANJH Shakti Helpline , SAANJH Kendras , Punjab Police’s SAANJH Shakti Help Desks , Punjab Police Mahila Mittar , PPMM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD