Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : बंडारू दत्तात्रेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Mar 2021

Last updated on: Mar 08, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा है कि महिलाएं विकास के हर क्षेत्र में योगदान दे रहीं हैं और हमें उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करने चाहिए।राज्यपाल आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश महिला पुलिस द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन समाज में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान और अहम भूमिका को भी दर्शाता है। इस दिन महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों और अन्याय की रोकथाम के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों पर भी ध्यान आकर्षित किया जाता है।भारतीय संस्कृति में महिलाओं का समाज में विशेष स्थान है। हालांकि, विदेशी आक्रमणकारियों के कारण मध्यकाल में महिलाओं की स्थिति में और गिरावट आई थी। उन्होंनेे कहा कि पिछले 20 वर्षों में महिलाओं के लिए विकसित की गई नीतियों में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। भारतीय संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर समान अधिकार दिए गए हैं और कई अधिनियमों को लागू करके उनकी स्थिति में सुधार के प्रयास किए गए हैं, लेकिन सभी संवैधानिक, वैधानिक और सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन के बावजूद महिलाओं की स्थिति में अभी तक ज्यादा बदलाव नहीं आया है और उन्हें आज भी असमानता की भावना का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि राज्य में महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर है और 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में महिला साक्षरता दर 74 प्रतिशत और  लिंगानुपात 972 है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 2344 महिलाएं विभिन्न पदों और स्तरों पर हिमाचल पुलिस में सेवा कर रही हैं। ट्रैफिक से लेकर पर्यटक पुलिस में महिलाओं की तैनाती ने पुलिस को एक नई छवि प्रदान की है। वर्ष 2008 में हिमाचल प्रदेश में 1007 पदों के सृजन के साथ भारतीय महिला रिजर्व बटालियन की स्थापना हुई थी। 

राज्य सरकार खेलकूद में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुलिस विभाग में नियुक्तियां दे रही है, ताकि उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा सकें।राज्यपाल ने पुलिस विशेष रूप से महिला पुलिस द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के रूप में प्रदान की गई महत्वपूर्ण सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने पहाड़ी राज्यों में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर राज्य पुलिस को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी राज्य पुलिस आम जनता की सेवा ईमानदारी, निष्पक्षता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ करती रहेंगी।इससे पूर्व, राज्यपाल ने परेड कमांडर सृष्टि पांडे के नेतृत्व में महिला पुलिस की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हस्ताक्षर बोर्ड पर अपना संदेश दर्ज किया। उन्होंने इस अवसर पर वीरांगना नामक काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल महिला पुलिस बल पिछले 50 वर्षों से देश व प्रदेश की समर्पण भाव से सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण सराहनीय है। महिला अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों ने भी अपने कत्र्तव्यों को निभाने में असमर्थता नहीं दिखाई और प्रदर्शन करने के लिए हमेशा तत्पर रहे।उन्होंने कहा कि भारत-चीन विवाद के दौरान सीमा क्षेत्र में भेजे गए पांच पुलिस अधिकारियों में दो महिला पुलिस अधिकारी थीं। महिलाओं को सशक्त बनाने से ही हम उनके खिलाफ घरेलू हिंसा को रोक सकते हैं। विभाग कठिन परिस्थितियों जैसे कि ट्रैफिक अनुभाग आदि में काम करने वाले अधिकारियों को सुविधाएं प्रदान करने के अतिरिक्त उनके लैंगिक मुद्दों पर अधिक ध्यान देगा।डीआईजी दक्षिणी रेंज एवं आयोजन समिति की अध्यक्षा सुमेधा द्विवेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा यूएसी डिमाॅन्स्ट्रेशन, बाइक स्टंट, मस्कट्री ड्रिल प्रस्तुत किए गए। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया।अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह मनोज कुमार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व डीजीपी आई.बी. नेगी और आर.आर. वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , International Women's Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD