Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश सरकार महिलाओं क उत्थान के लिए वचनबद्ध : राकेश पठानिया

पठानिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर बिटिया फाऊंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में की शिरकत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Mar 2021

Last updated on: Mar 08, 2021, 00:00 IST

प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए बचनबद्ध है। वर्तमान में महिला वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। यह उद्गार वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज यहां ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर बिटिया फाऊंडेशन द्वारा आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।श्री पठानिया ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने महिलाओं को इस वर्ष के बजट में विशेष तोहफा देते हुए उनके लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की पात्रता आयु को 70 वर्ष से कम कर 65 वर्ष करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अनेक महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ओर कदम आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति को सम्मान के रूप में प्रदेश के पुलिस विभाग में महिलाओं की 25 प्रतिशत संख्या सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है जिससे प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को शगुन योजना के तहत 31000 रुपए प्रदान करने का निर्णय भी लिया है तथा बीपीएल परिवार में बेटी के जन्म लेने पर परिवार की दो बेटियों के लिए उनके जन्म के समय पर ही 21000 रुपए की राशि एफ.डी. के रूप में प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।श्री पठानिया ने बताया कि वर्तमान में महिलाएं पुरूषों से कहीं भी पीछे नहीं हैं। महिलाएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं, इसी के मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए 11 प्रतिशत आरक्षण सरकारी नौकरियों में प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे महिला वर्ग को विशेष लाभ होगा।श्री पठानिया ने इस अवसर पर विभिन्न एनजीओ. एवं कोरोना काल में  महिलाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से बिटिया फाऊंडेशन को 11 महिलाओं के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए शगुन के रूप में प्रदान करने की घोषणा भी की।इस अवसर पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने भी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई के साथ-साथ उनके द्वारा समाज में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की।समारोह में विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

               

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD