Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

देश की सबसे बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनेगी धर्मशाला : राकेश पठानिया

रामनगर, श्यामगंज, कचहरी क्षेत्र में विकास कार्यों का लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 Mar 2021

Last updated on: Mar 08, 2021, 00:00 IST

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम के रामनगर, श्यामगंज, कचहरी, सकोह में विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं।इस अवसर पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में विकास को गति प्रदान की जा रही है तथा यहां के नागरिकों को विद्युत, पेयजल, र्पािंर्कंग, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत सरंचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार शहरी निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए कारगर कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धर्मशाला को देश की सबसे बेहतर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष-2021-22 में सभी शहरी निकायों को ओफडी प्लस स्तर पर प्रमाणित करवाया जाएगा जबकि 15 शहरी निकायों को स्टार रेटिंग ऑफ गारबेज फ्री सिटी के तहत प्रमाणित करवाया जाएगा तथा धर्मशाला, शिमला तथा मंडी नगर निगम को फाइव स्टार के रूप में प्रमाणित करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि केाविड-19 के कारण प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए मल्टी मीडिया पब्लिसिटी अभियान चलाया जाएगा। इसमें पर्यटन की दृष्टि से स्थानीय आकर्षण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। युवाओं को पर्यटन के साथ जोड़ा जाएगा, एक हजार युवाओं को टूरिस्ट गाइड पर्वतारोहण व साहसिक खेल गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा इससे धर्मशाला तथा इसके आस पास के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्राप्त होगा।राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला नगरी की दुनिया भर में एक अलग पहचान कायम हो रही है वर्तमान सरकार ने धर्मशाला नगर को ही ग्लोबल इनवेस्टर मीट के लिए चयनित किया था इससे धर्मशाला को दुनियाभर में एक अलग पहचान मिली है।

इससे पहले विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं तथा आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में नई नई परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि धर्मशाला के लोगों को भरपूर लाभ मिल सके।इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला महामंत्री सचिन शर्मा, मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी, मंडल महासचिव राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय चौधरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD