Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इको टूरिज्म तथा खेल नगरी के रूप में विकसित होगा धर्मशाला क्षेत्र : राकेश पठानिया

स्मार्ट सिटी के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के दिए हैं निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 07 Mar 2021

Last updated on: Mar 07, 2021, 00:00 IST

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों को इको टूरिज्म तथा खेल नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया गया है ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रविवार को राकेश पठानिया ने धर्मशाना कि भागसूनाग, मकलोडगंज, फरसेटगंज में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बजट में भी धर्मशाला पर विशेष फोक्स किया गया है, आगामी टूरिस्ट सीजन से पहले रोप वे की सुविधा पर्यटकों को मिलेगी इसके अतिरिक्त पार्किंेग की बेहतर सुविधा के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 334 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वि की जा रही हैं। इसके  अतिरिक्त 296 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्लान तैयार किया जा रहा है।पठानिया ने कहा कि 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है व 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। जिनका कार्य भी शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियाजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 

41.74 करोड़ रुपये की लागत से जीआईएस वेब पोर्टल, धर्मशाला स्मार्ट सिटी वेबसाईट, ई-नगरपालिका, भूमिगत डस्टबिन, समावेशी स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट क्लासरूम, रूफटॉप सोलर प्लांट तथा रूटजोन सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 4.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दलाई लामा मंदिर पार्किंग, 9 करोड़ रुपये की लागत से बैरियर फ्री बस शेल्टर का निर्माण कार्य तथा 3.84 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले पर्वतारोहण संस्थान के होस्टल का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि शहर को सुन्दर बनाने के लिए 24.92 करोड़ रुपये की लागत से 7000 एलईडी स्टीट लाईट लगाई जाएंगी जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 23.64 करोड़ रुपये की लागत से पैदल यात्री अनुकूल सड़कों का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि धर्मशाला के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा लोगों पेयजल, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, विकास कार्यों में भी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अनिल चौधरी, ओंकार सिंह नैहरिया, विपन नैहरिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थति थे।

 

Tags: Rakesh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD