Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

 

घाना के छात्रों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में मनाया 64वां स्वतंत्रता दिवस

समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने पेश की अपनी लोकसंस्कृति की झलक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 06 Mar 2021

Last updated on: Mar 06, 2021, 00:00 IST

घाना गणराज्य की 64वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिस दौरान यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे घाना के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया। घाना की स्वतंत्रता तथा छात्रों को समर्पित यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे घाना और अफ्रीका के छात्रों ने अपनी संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित लोकनृत्य और लोकगान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम पेश करने के साथ-साथ घाना की स्वतंत्रता के इतिहास को दर्शकों के साथ साझा किया। इसके अलावा, नेपाल और अफगानिस्तान के छात्रों ने भी अपने लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. आरएस बावा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।घाना के इतिहास पर विस्तार से बताते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तहत पढ़ रहे घाना के फाहद ने कहा कि घाना को गोल्ड कोस्ट के रूप में जाना जाता है तथा यह 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से अलग होने वाला पहला उप-सहारा देश बन गया। 1992 में बहुदलीय लोकतंत्र में परिवर्तन के बाद घाना को पश्चिम अफ्रीका में सबसे स्थिर देश माना जाता है। छात्र ने कहा कि घाना के झंडे का डिजाइन देश के लिए विशेष महत्त्व रखता है तथा इसके रंग घाना के इतिहास, संसाधनों और प्राकृतिक सुंदरता के प्रतीक हैं। ध्वज के तीन रंगों में लाल उन लोगों के रक्त का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान गंवाई, जबकि पीला रंग सोने और खनिज संपदा तथा हरा रंग समृद्ध जंगल का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झंडे में काला सितारा गुलामी से मुक्ति का प्रतीक है।64वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घाना के छात्रों को बधाई देते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो.चांसलर डॉ. आरएस बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी में दुनियाभर के 40 से अधिक देशों के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जो यूनिवर्सिटी की सांस्कृतिक विविधता को प्रमाणित करते हैं। डॉ. बावा ने कहा कि अफ्रीका क्षेत्र के 300 से अधिक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत अध्ययन कर रहे हैं, जिनमें अधिकतर छात्र घाना से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सर्वश्रेष्ठ स्टूडेंट डाईवर्सिटी के लिए क्यूएस आईगेज से डायमंड रेटिंग प्राप्त की है।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD