Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युवा शक्ति देश का भविष्य है और यही युवा शक्ति भारत का भविष्य तय करेगी : संजय टंडन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Mar 2021

Last updated on: Mar 05, 2021, 00:00 IST

भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और यही युवा शक्ति भारत का भविष्य तय करेगी।उन्होंने कहा कि युवा शब्द को अगर उल्टा पढ़ा जाए तो वायु बनता है और हिमाचल का युवा आने वाले चुनाव में वायु परिवर्तन कर मिशन रिपीट 2022 के लक्ष्य के लिए काम करेगा।उन्होंने कहा देश में अगर भाजपा का कोई भी कार्यक्रम आता है तो युवा मोर्चा को सबसे पहले याद किया जाता है। उन्होंने हिमाचल के युवाओं को टिप्स देते हुए कहा की युवा जन सेवा में अग्रणी भूमिका में रहेगा बुजुर्गों की सहायता के लिए युवा0 मोर्चा विशेष भूमिका में रहेगा युवा मोर्चा के लिए सेवा कार्य सर्वप्रथम है और हर वर्ग के लिए युवा सेवा पर तत्पर रहेगा।उन्होंने कहा कि युवा दल का नेता है और देश का भविष्य है। उन्होनें कहा कि आने वाले चुनावों में युवा अहम भूमिका निभाने वाला है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके है और यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बना है आज हमारा देश 4 अन्य देशों को कोविड-19 वैक्सीन प्रदान कर रहा है।मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ताकत बढ़ती चली जा रही है और भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।उन्होनें कहा कि हमारी कार्यपद्धती सबसे पहले देश दूसरी पार्टी और सबसे आखिर में स्वयं के लिए कार्य करना वाली है देश को आगे रखकर युवा मोर्चा काम करता आ रहा हैउन्होंने कहा कि वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत शहरी युवाओं के लिए 120 दिन का रोजगार लाया है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग का समान विकास करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होनें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मद्देनजर अभी से जुट जाने का आवाहन किया।

 

 

Tags: Sanjay Tandon , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD