Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने लगवाया कोविड वैक्सीन का टीका

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य हुस्न लाल ने कोविड वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर (मोहाली) , 05 Mar 2021

Last updated on: Mar 05, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज जि़ला अस्पताल मोहाली में कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। दवा की पहली ख़ुराक लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस कर रहे हैं और हर किसी को अफ़वाहों की तरफ ध्यान दिए बिना कोविड का टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण मुहिम पूरी तेज़ी से चल रही है और माहिर डॉक्टरों की देख-रेख में इस मुहिम को चलाया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘कोरोना वायरस’ महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत ज़रूरी है। उन्होंने हैल्थकेयर वर्करों और फ्रंटलाईन वर्करों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह दिन-रात मेहनत करते हुए कोविड महामारी को कंट्रोल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इस बीमारी का टीका तैयार हो गया और दुनिया भर में लगाया जा रहा है, फिर भी लोगों को इस बीमारी से सावधान रहने की ज़रूरत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज़रूरी काम पडऩे पर ही घर से बाहर निकला जाये और बाहर निकलते समय मास्क, रुमाल, कपड़े, दुपट्टा, परने आदि से मुँह ढककर रखा जाये और एक दूसरे से ज़रूरी फासला रखा जाये। उन्होंने कहा कि साबुन आदि के साथ बार-बार हाथ धोना भी बहुत ज़रूरी है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस महामारी पर काबू पाने में लोगों से उनके सहयोग की माँग की।इसी दौरान प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री हुस्न लाल ने कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक भी ली। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि 60 साल से अधिक की आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक और सह-रोगों से पीडि़त 45 साल से अधिक आयु वाले नागरिक अपना टीकाकरण जल्द करवाएं। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Congress , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Hussan Lal , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD